Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung के ऑल-राउंड 5G फोन पर डिस्काउंट, ट्रिपल-कैमरा सेटअप और AMOLED डिस्प्ले भी

    Updated: Wed, 27 May 2026 09:00 AM (IST)

    अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी S25 FE 5G फोन पर भारी छूट मिल रही है, जिससे ग्राहक इसे लगभग 14,000 रुपये कम कीमत पर खरीद सकते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Samsung के ऑल-राउंड 5G फोन पर डिस्काउंट, ट्रिपल-कैमरा सेटअप और AMOLED डिस्प्ले भी


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी टाइम से लगभग 50 हजार रुपये के बजट में कोई नया बेहतरीन ऑल-राउंड 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल इस वक्त ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर सैमसंग का Galaxy S25 FE काफी कम कीमत पर मिल रहा है जो पिछले सितंबर में प्रीमियम फीचर्स और Galaxy AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ था। अभी आप इस डिवाइस पर लगभग 14 हजार रुपये तक की छूट ले सकते हैं।

    सैमसंग के इस फोन में आपको प्रीमियम डिजाइन, ट्रिपल-कैमरा सेटअप, AMOLED डिस्प्ले और सैमसंग का लंबे समय तक चलने वाला सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिल रहा है जो इसे काफी खास बना देता है। डिवाइस में Exynos चिपसेट के साथ-साथ कई AI-पावर्ड फीचर्स हैं। चलिए फोन के बाकी फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते है।

    Samsung Galaxy S25 FE पर डिस्काउंट ऑफर

    सैमसंग के Galaxy S25 FE की कीमत वैसे तो भारत में 59,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी Amazon इस स्मार्टफोन को सिर्फ 48,335 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है, यानी फोन पर फ्लैट 11,664 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

    इतना ही नहीं फोन पर खास Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,417 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है जिससे ये डील और भी खास हो जाती है। ज्यादा डिस्काउंट लेने के लिए आप फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    Samsung Galaxy S25 FE के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस जबरदस्त फोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus Plus प्रोटेक्शन और IP68 रेटिंग भी मिल रही है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर मिल रहा है।

    कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है, जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x जूम के साथ 8MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा है। इसके अलावा, फोन में 4,900 mAh की बैटरी, 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Samsung के 200MP कैमरा वाले अल्ट्रा 5G फोन पर डिस्काउंट, 12GB तक RAM और Snapdragon प्रोसेसर