Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung के अल्ट्रा 5G फोन पर सबसे बड़ी डील, मिल रहा है 30 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट

    Updated: Mon, 11 May 2026 10:36 AM (IST)

    Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी छूट मिल रही है। ग्राहक बैंक ऑफर के साथ इस प्रीमियम फोन को 96,499 रुपये में खरीद सकते हैं ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Samsung के अल्ट्रा 5G फोन पर सबसे बड़ी डील, मिल रहा है 30 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon पर इन दिनों Great Summer Sale चल रही है इस दौरान सैमसंग के Galaxy S25 Ultra पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह सेल 8 मई को शुरू हुई थी और अभी कब तक चलेगी फिलहाल इसकी जानकर नहीं है। ऐसे में आपको ये डील बिलकुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।

    सेल में ये स्मार्टफोन काफी कम शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। साथ ही फोन पर बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे डिवाइस की असल कीमत घटकर 97 हजार रुपये से भी कम हो जाती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Samsung Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट

    सैमसंग के इस अल्ट्रा फोन पर शानदार डील मिल रही है जहां इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। वैसे तो फोन की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है, लेकिन अभी आप सेल के दौरान इस फोन को सिर्फ 99,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी फोन पर सीधे 30 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

    इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां HDFC क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले खरीदारों को 3,500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है, जिससे कुल बचत बढ़कर 33,500 रुपये तक हो जाएगी। ऑफर के बाद फोन की कीमत घटकर लगभग 96,499 रुपये रह जाती है।

    खबरें और भी

    Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही ये 120Hz डिस्प्ले है जिसमें बहुत पतले बेजल और QHD+ रिज़ॉल्यूशन मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 200MP कैमरा सिस्टम मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में एडवांस्ड AI टूल्स, एक पतला टाइटेनियम फ्रेम, 12GB RAM और 5000mAh की बैटरी मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 19,949 में Vivo का नया 7200 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा