Samsung Galaxy Z Flip 7 vs Z Flip 6: पुराने फ्लिप फोन से कैसे अलग है नया Z Flip 7? यहां देखें खूबियां
सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 लॉन्च किए। कंपनी ने गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 एफई भी पेश किया जो एक सस्ता फ्लिप फोन है। गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 में बड़े बदलाव किए गए हैं जिसमें कवर डिस्प्ले में सबसे बड़ा अपग्रेड शामिल है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में ऑल न्यू गैलेक्सी Z फोल्ड 7 के साथ ही फ्लिप 7 भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दो डिवाइस के साथ इस बार एक नया गैलेक्सी Z फ्लिप 7 FE भी पेश किया है जो एक सस्ता फ्लिप फोन है। Z फोल्ड 7 की तरह ही इस बार कंपनी ने फ्लिप 7 में भी बड़े बदलाव किए हैं जिसमें कवर डिस्प्ले को सबसे बड़ा अपग्रेड मिलता है। चलिए जानें नए वाले Galaxy Z flip 7 में क्या-क्या बदला...
Samsung Galaxy Z Flip 7 की खूबियां
Samsung Galaxy Z Flip 7 में 6.9-इंच का फुल-HD+ Dynamic AMOLED 2X मेन फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। कवर डिस्प्ले की बात करें तो यह 4.1-इंच का Super AMOLED स्क्रीन है। दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इनमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन सैमसंग के इन-हाउस 3nm Exynos 2500 चिपसेट के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो Galaxy Z Flip 7 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो अल्ट्रा वाइड लेंस है और 2X जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ्लिप फोन में कई AI फीचर दिए हैं। इनमें ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, नो असिस्ट, कॉल असिस्ट और लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर शामिल हैं। इसके साथ ही यह फोन गूगल का सर्कल टू सर्च भी सपोर्ट करेगा।
Samsung ने इसमें 4,300mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस फोन में Armor Aluminium मिडिल फ्रेम दिया गया है। इसमें लेटेस्ट Armor FlexHinge दिए हैं, जो Galaxy Z Flip 6 के मुकाबले स्लिम और ड्यूरेबल हैं। लेटेस्ट Galaxy Z Flip 7 स्मार्टफोन IP48 रेटिंग के साथ आता है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 की खूबियां
Samsung Galaxy Z Flip 6 स्मार्टफोन में प्राइमरी डिस्प्ले 6.7-इंच की Dynamic AMOLED 2X है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही कवर डिस्प्ले 3.4-इंच की है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। सैमसंग ने इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर रन करता है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इस फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।