भारत में फोल्डेबल फोन्स का जबरदस्त क्रेज, Samsung Fold7 और Flip7 को मिली रिकॉर्ड प्री-बुकिंग
Samsung ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स- Galaxy Z Fold7 Flip7 और Flip7 FE के लिए भारत में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्री-ऑर्डर हासिल किए हैं। लॉन्च के 48 घंटे के भीतर ही 2.1 लाख यूनिट्स की बुकिंग हो गई। ये उपलब्धि ऐसे समय आई है जब ग्लोबल फोल्डेबल मार्केट स्लोडाउन झेल रहा है लेकिन भारत में इनका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने बीते दिनों जानकारी दी कि उसके नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स- Galaxy Z Fold7, Galaxy Z Flip7 और Galaxy Z Flip7 FE – को भारत में लॉन्च के पहले 48 घंटों में रिकॉर्ड 2.1 लाख प्री-ऑर्डर मिले हैं। ये आंकड़ा इस साल की शुरुआत में फ्लैगशिप Galaxy S25 series के लिए प्राप्त 430,000 प्री-ऑर्डर के लगभग बराबर है।
Samsung Southwest Asia के प्रेसिडेंट और CEO जेबी पार्क ने कहा, 'भारत में बने इन फोल्डेबल फोन्स के लिए रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर ये दिखाता है कि युवा भारतीय यूजर्स नई तकनीक को तेजी से अपनाते हैं। ये सफलता हमारे बड़े लक्ष्य की ओर एक कदम है – भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को मुख्यधारा में लाना।'
सबसे हल्का और पतला फोल्डेबल
Galaxy Z Fold7 अब तक का सबसे हल्का और पतला फोल्डेबल है, जिसका वजन केवल 215 ग्राम है और ये फोल्ड होने पर सिर्फ 8.9mm मोटा है। इसके अलावा, Fold7 में पहली बार Galaxy Z सीरीज में 200MP कैमरा दिया गया है, जो पहले सिर्फ Galaxy S सीरीज में मिलता था।
वहीं, Galaxy Z Flip7 में Samsung का अब तक का सबसे बड़ा FlexWindow – 4.1-इंच का Super AMOLED कवर स्क्रीन – दिया गया है, जो एज-टू-एज तक स्ट्रेच्ड है। इसमें 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है। Flip7 अब तक का सबसे पतला Flip मॉडल है, जो फोल्ड होने पर सिर्फ 13.7mm थिक है और इसका वजन 188 ग्राम है। इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है।
ग्लोबल मार्केट में मंदी के बीच भारत में तेज ग्रोथ
Samsung की ये कामयाबी ऐसे समय में आई है जब ग्लोबल फोल्डेबल मार्केट धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। Counterpoint Research की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में फोल्डेबल शिपमेंट में केवल 2.9% की साल-दर-साल वृद्धि हुई, जबकि कुछ ब्रांड्स ने दोहरे और तीन अंकों की ग्रोथ दर्ज की।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस धीमे प्रदर्शन की वजह Samsung के लिए कमजोर Q4, भू-राजनीतिक समस्याएं और OPPO द्वारा बजट फोल्डेबल्स का उत्पादन कम करना है। 2025 में पहली बार ग्लोबल फोल्डेबल सेगमेंट में नेगेटिव ग्रोथ देखने को मिल सकती है। लेकिन 2026 में इस सेगमेंट के फिर से उभरने की उम्मीद जताई गई है।
Counterpoint के रिसर्च डायरेक्टर कैल्विन ली ने कहा, 'इस समय यह मार्केट ठहराव की ओर नहीं, बल्कि बदलाव की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।'
Samsung पहले से ही भारत के फोल्डेबल सेगमेंट में लीड कर रहा है। जुलाई 2024 में लॉन्च हुए Galaxy Z Fold6 और Z Flip6 के लिए कंपनी को पहले 24 घंटों में ही पिछले साल की तुलना में 40% अधिक प्री-ऑर्डर मिले थे, जो उस समय का रिकॉर्ड था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।