Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैमसंग के किन-किन स्मार्टफोन और टैबलेट को मिलेगा One UI 8 अपडेट, यहां देखें लिस्ट और टाइमलाइन

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 08:00 PM (IST)

    सैमसंग One UI 8 अपडेट जारी करने की तैयारी में है जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी ने सबसे पहले मई में इसका बीटा वर्जन जारी किया था और अब स्टेबल वर्जन को रिलीज करने की योजना है। यह अपडेट Galaxy S Z Fold और A सीरीज के स्मार्टफोन के साथ टैबलेट यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

    Hero Image
    सैमसंग का One UI 8 अपडेट जल्द जानें आपके डिवाइस को मिलेगा या नहीं!

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग इन दिनों One UI 8 अपडेट को रोल आउट करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने सबसे पहले मई महीने में Android 16 पर आधारित One UI 8 Beta जारी किया था। सैमसंग अब तक अपने कई सारे गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए कस्टम यूजर इंटरफेस का बीटा प्रोग्राम रिलीज कर चुका है। अब कंपनी Android 16 पर आधारित कस्टम यूजर इंटरफेस के स्टेबल वर्जन को रिलीज करने की तैयारी कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S, फोल्डेबल Z और मिड-रेंज A सीरीज के स्मार्टफोन के साथ बजट फोन और गैलेक्सी टैबलेट यूजर One UI 8 का इंतजार कर रहे हैं। यहां हम आपके साथ कंपनी के अपकमिंग One UI 8 के संभावित रोलिंग टाइमलाइन और किन-किन डिवाइसेस को यह अपडेट मिलेगा। इसके बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    Samsung के किन डिवाइस को मिलेगा One UI 8 अपडेट?

    Samsung ने अब तक Android 16 और One UI 8 अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट मॉडल की ऑफिशियल लिस्ट शेयर नहीं की है। हमने कंपनी की डिवाइस अपडेट पॉलिसी की मदद से उन डिवाइसेस की लिस्ट बनाई है, जिनके लिए इस अपडेट रोल आउट किया जा सकता है।

    Galaxy S सीरीज

    • Galaxy S25, S25+, S25 Ultra, S25 Edge
    • Galaxy S24, S24+, S24 Ultra, S24 FE
    • Galaxy S23, S23+, S23 Ultra, S23 FE
    • Galaxy S22, S22+, S22 Ultra
    • Galaxy S21 FE

    Galaxy Z सीरीज

    • Galaxy Z Fold SE
    • Galaxy Z Fold 6, Flip 6
    • Galaxy Z Fold 5, Flip 5
    • Galaxy Z Fold 4, Flip 4

    Galaxy Tab 

    • Galaxy Tab S10 Lite, Tab S10+, S10 Ultra, S10 FE, S10 FE+
    • Galaxy Tab S9, S9+, S9 Ultra, S9 FE, S9 FE+
    • Galaxy Tab S8, S8+, S8 Ultra
    • Galaxy Tab S6 Lite (2024)
    • Galaxy Tab A9, A9+
    • Galaxy Tab Active 5, Active 5 Pro

    Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन

    • Galaxy A73

    • Galaxy A56, A55, A54, A53
    • Galaxy A36, A35, A34, A33
    • Galaxy A26, A25, A24, A23
    • Galaxy A17, A16 (LTE/5G), A15 (LTE/5G), A14 (LTE/5G)
    • Galaxy A07 (LTE), A06 (LTE/5G)

    Galaxy M सीरीज के स्मार्टफोन

    • Galaxy M56, M55, M55s, M54, M53
    • Galaxy M36, M35, M34, M33
    • Galaxy M16, M15
    • Galaxy M06, M05

    Galaxy F सीरीज के स्मार्टफोन

    • Galaxy F56, F55, F54
    • Galaxy F36, F34
    • Galaxy F16, F15, F14 (LTE)
    • Galaxy F06, F05

    अगर आपका Samsung Galaxy डिवाइस इस लिस्ट में शामिल है, तो आपके डिवाइस के लिए कंपनी अपडेट जारी करेगी।

    Samsung One UI 8 रोल आउट टाइमलाइन

    Samsung ने ऑफिशियली कन्फर्म किया है कि वह सितंबर 2025 से One UI 8 के स्टेबल वर्जन का रोल आउट शुरू करेगा। कंपनी सबसे पहले Galaxy S25 सीरीज के लिए इसे पेश करेगी। इसके बाद Galaxy S24, Galaxy Z Fold 6, और Galaxy Z Flip 6 जैसे स्मार्टफोन के लिए इस अपडेट को जारी किया जाएगा।

    करीब एक हफ्ते बाद कंपनी One UI 8 के स्टेबल अपडेट को बचे हुए Galaxy S-सीरीज और Galaxy Tablets के लिए रोल आउट किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी  कुछ Galaxy A-सीरीज के मॉडल के लिए दूसरे प्रीमियम मॉडल से पहले One UI 8 अपडेट को मुहैया करेगी, जिन्हें बीटा प्रोग्राम में शामिल किया गया है।

    कंपनी ने अपने अपडेट शेड्यूल को डिटेल रोडमैप फिलहाल जारी नहीं किया है। हालांकि, सैमसंग ने यह जरूर कहा है कि वे अपने सभी एलिजिबल डिवाइस के लिए अपडेट जारी करेगा।

    यह भी पढ़ें- अगर इन Samsung फोन में आ रही है ग्रीन लाइन वाली दिक्कत, तो कंपनी करेगी फ्री में रिप्लेस