Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung की दो नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, ECG ट्रैकिंग और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे हैं फीचर्स

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 08:40 PM (IST)

    Samsung Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic Galaxy Unpacked में बुधवार को लॉन्च हुए। नई Samsung Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic स्मार्टवॉच One UI 8.0 Watch (Wear OS 6) पर चलती हैं। ये वियरेबल्स कई फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे- हार्ट रेट मॉनिटरिंग इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) ट्रैकिंग स्लीप एनालिसिस स्ट्रेस मॉनिटरिंग और AGES Index मॉनिटरिंग ऑफर करते हैं।

    Hero Image
    Samsung Galaxy Watch 8 सीरीज लॉन्च हो गई है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic को बुधवार, 9 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 फोल्डेबल फोन्स के साथ अनवील किया गया। नए वियरेबल्स स्क्वायरसिल डिजाइन के साथ आते हैं। रेगुलर Galaxy Watch 8 40mm और 44mm साइज में है, जबकि Galaxy Watch 8 Classic सिंगल 46mm वेरिएंट में उपलब्ध है। ये Exynos W1000 चिप से लैस हैं और आउट-ऑफ-द-बॉक्स One UI 8 Watch पर चलते हैं। Watch 8 सीरीज में 327ppi डेंसिटी और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic की कीमत

    नई Samsung Galaxy Watch 8 ग्रेफाइट और सिल्वर कलर ऑ्पशन में उपलब्ध होगी। जबकि, Galaxy Watch 8 Classic को ग्राहक ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में खरीद पाएंगे। नई स्मार्टवॉच आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और सेल 25 जुलाई से शुरू होगी। इनकी कीमत अभी सामने नहीं आई है।

    Samsung Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic के स्पेसिफिकेशन्स

    नई Samsung Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic स्मार्टवॉच One UI 8.0 Watch (Wear OS 6) पर चलती हैं। Watch 8 40mm और 44mm डायल ऑप्शन्स में आता है, जबकि Classic को सिंगल 46mm साइज में उपलब्ध कराया गया है। Classic वेरिएंट में स्टेनलेस स्टील केसिंग के साथ सफायर ग्लास कोटिंग है, जबकि Galaxy Watch 8 में एल्युमिनियम बिल्ड के साथ Sapphire ग्लास कोटिंग है।

    Galaxy Watch 8 सीरीज में 327ppi डेंसिटी और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले हैं। Watch 8 Classic में 1.34-इंच डिस्प्ले 438x438 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है। वहीं, Galaxy Watch 8 के 40mm वेरिएंट में 438x438 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.34-इंच स्क्रीन और 44mm मॉडल में 480x480 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.47-इंच डिस्प्ले है।

    Samsung ने पूरी Galaxy Watch 8 लाइनअप को Exynos W1000 चिप से लैस किया है। Watch 8 Classic में 64GB स्टोरेज और 2GB RAM है। Galaxy Watch 8 मॉडल्स में 32GB स्टोरेज और 2GB RAM है। Classic मॉडल में क्विक बटन है, जो कुछ क्लिक्स से फीचर्स या ऐप्स लॉन्च करने की सुविधा देता है। इसमें रोटेटिंग बेजल भी है, जो UI नेविगेशन को आसान बनाता है।

    Galaxy Watch 8 में 445mAh की बैटरी है। Galaxy Watch 8 के 40mm और 44mm मॉडल्स में क्रमशः 325mAh और 435mAh की बैटरी से लैस हैं। इनमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) और IP68 रेटेड बिल्ड है।

    Galaxy Watch 8 सीरीज में Samsung का प्रोप्राइटरी BioActive Sensor है, जिसमें ऑप्टिकल बायो-सिग्नल सेंसर, इलेक्ट्रिकल हार्ट सिग्नल, और बायोइलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस सेंसर शामिल हैं। बाकी सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, और टेम्परेचर सेंसर शामिल हैं। Classic वैरिएंट में 3D हॉल सेंसर भी है।

    ये वियरेबल्स कई फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स ऑफर करते हैं, जैसे- हार्ट रेट मॉनिटरिंग, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और AGES Index मॉनिटरिंग। इसके अलावा, इन स्मार्टवॉच में फॉल डिटेक्शन, बॉडी कम्पोजिशन ट्रैकिंग और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

    Galaxy Watch 8 का 40mm मॉडल 40.4 x 42.7 x 8.6mm का है और इसका वजन 30 ग्राम है। वहीं, 44mm मॉडल 43.7 x 46 x 8.6mm का है और वजन 34 ग्राम है। Galaxy Watch 8 Classic 46.7 x 46 x 10.6mm का है और वजन 63.5 ग्राम है।

    यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया 'सबसे पतला' मुड़ने वाला फोन: 200MP कैमरा समेत कई कमाल फीचर्स