Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sony का 115-इंच तक स्क्रीन साइज में BRAVIA 9II TV लॉन्च, 12 स्पीकर सिस्टम और Google TV का सपोर्ट

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:13 PM (IST)

    सोनी इंडिया ने 115-इंच तक स्क्रीन साइज में अपना नया BRAVIA 9II स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है, जो कंपनी की BRAVIA सीरीज का सबसे बड़ा टीवी है। ...और पढ़ें

    Sony का 115-इंच तक स्क्रीन साइज में BRAVIA 9II TV लॉन्च, 12 स्पीकर सिस्टम और Google TV का सपोर्ट

    Sony का 115-इंच तक स्क्रीन साइज में BRAVIA 9II TV लॉन्च, 12 स्पीकर सिस्टम और Google TV का सपोर्ट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोनी इंडिया ने इंडियन मार्केट में अपने प्रीमियम स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में नया BRAVIA 9II टीवी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टीवी को 115-इंच तक स्क्रीन साइज में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि ये उसकी BRAVIA सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा TV है। इस लॉन्च के साथ Sony की True RGB BRAVIA रेंज अब न सिर्फ 55-इंच बल्कि 115-इंच तक के स्क्रीन साइज में उपलब्ध हो गई है। चलिए पहले इस टीवी की कीमत जान लेते हैं...

    Sony BRAVIA 9II की कीमत और उपलब्धता

    कीमत की बात करें तो Sony BRAVIA 9II के 115-इंच मॉडल की कीमत 45,99,900 रुपये की MRP के साथ पेश किया गया है, जबकि इसकी Best Buy Price 28,99,990 रुपये से शुरू होती है। यह मॉडल जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। सीरीज के 75-इंच BRAVIA 9II की Best Buy कीमत 5,39,990 रुपये है और इसके 85-इंच मॉडल की कीमत 6,69,990 रुपये है।

    वहीं, BRAVIA 7II 55-इंच मॉडल की कीमत 2,21,990 रुपये है। कंपनी का कहना है कि ये टीवी सीरीज Sony Centre, Sony Exclusive Stores, ShopatSC, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

    Sony BRAVIA 9II के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नया Sony BRAVIA 9II 115-इंच टीवी RGB Backlight Master Drive Pro टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें RGB LED को अलग-अलग कंट्रोल किया जाता है, जिससे बेहतर कलर रिप्रोडक्शन, हाई कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा ब्राइटनेस देखने को मिलती है। कंपनी का कहना है कि ये उनके होम टीवी पोर्टफोलियो में अब तक का सबसे बड़ा कलर वॉल्यूम ऑफर करता है।

    इतना ही नहीं टीवी में X-Wide Angle Pro, Luminance Booster Pro और Smooth Colour Gradation जैसी टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जो अलग-अलग एंगल से स्क्रीन को देखने पर भी बेहतर पिक्चर क्वालिटी दिखाता है। हालांकि Immersive Black Screen Pro फीचर सिर्फ BRAVIA 9II के 75 और 85-इंच मॉडल में मिल रहा है, जबकि 115-इंच वेरिएंट में ये उपलब्ध नहीं है।

    खबरें और भी

    12 स्पीकर सिस्टम देगा शानदार ऑडियो

    ऑडियो की बात करें तो BRAVIA 9II के 115-इंच मॉडल में Acoustic Multi-Audio+ टेक्नोलॉजी मिल रही है। टीवी में कुल 12 स्पीकर मिल रहे हैं, जिनमें 2 सबवूफर, 8 फुल-रेंज स्पीकर और 2 ट्वीटर भी मिल रहे हैं। टीवी में 85W ऑडियो आउटपुट के साथ Dolby Atmos, Dolby Audio और DTS का सपोर्ट भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना रहा है।

    Google TV और खास गेमिंग फीचर्स

    सोनी का ये नया स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म से लैस है। साथ ही टीवी में 32GB स्टोरेज, बिल्ट-इन माइक्रोफोन, वॉयस सर्च, Chromecast, Apple AirPlay और Apple HomeKit का सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फ्यूचर में OTA अपडेट के जरिए Gemini for Google TV भी सपोर्टेड मॉडल्स में मिलेगा।

    अगर आप गेमिंग करना पसंद करते हैं तो टीवी में HDMI 2.1, 4K 120Hz, VRR, ALLM, eARC, Auto HDR Tone Mapping और Auto Genre Picture Mode जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं, जो PS5 यूजर्स के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देंगे।

    यह भी पढ़ें- Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,724 में, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी