5,600mAh बैटरी वाला नया स्लिम फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी
टेक्नो ने ग्लोबल मार्केट में Tecno Camon Slim फोन लॉन्च किया है, जो 6.39mm पतला है। इसमें MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर, 5,600mAh बैटरी और 50M ...और पढ़ें

5,600mAh बैटरी वाला नया स्लिम फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नो ने सोमवार को कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Tecno Camon Slim के नाम से पेश किया है। ये Transsion Holdings की सब्सिडियरी कंपनी का नया डिवाइस है। नाम से ही साफ पता चल रहा है कि ये एक स्लिम फोन है और इसकी मोटाई भी सिर्फ 6.39mm है।
फोन में MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर और 8GB तक RAM मिल रही है। डिवाइस को 5 अलग-अलग कलर में पेश किया गया है। फोन में 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 कैमरा, IP69 + IP68 रेटिंग और 5,600mAh की बैटरी भी मिल रही है।
Tecno Camon Slim की कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी तक Tecno Camon Slim की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। डिवाइस Burgundy Red, Jungle Green, New Mondrian, Prism Black और Van Gogh Blue कलर ऑप्शन में आता है।
Tecno Camon Slim के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में दमदार MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर भी मिल रहा है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल रही है। फोन में 12-लेयर वाला कूलिंग सिस्टम भी है।
खबरें और भी
Tecno Camon Slim के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें 1/1.56-इंच का Sony LYT-600 सेंसर है। साथ ही फोन में एक फ्लिकर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।
डिवाइस में Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, NFC, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, FM रेडियो, USB Type-C और OTG जैसे ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP69+ और IP68 रेटिंग भी ऑफर कर रहा है। इसके अलावा फोन में 5,600mAh की बैटरी है जिसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 20,999 में 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी