Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Telegram बैन के बाद VPN एप्स पर टूट पड़े यूजर्स, एक दिन में लाखों लोगों ने किया डाउनलोड

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 01:00 PM (IST)

    केंद्र सरकार द्वारा Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध के बाद भारत में VPN एप्स की डाउनलोडिंग में भारी उछाल देखा गया। ...और पढ़ें

    Telegram बैन के बाद VPN एप्स पर टूट पड़े यूजर्स, एक दिन में लाखों लोगों ने किया डाउनलोड

    Telegram बैन के बाद VPN एप्स पर टूट पड़े यूजर्स, एक दिन में लाखों लोगों ने किया डाउनलोड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 16 जून को केंद्र सरकार द्वारा Telegram पर टेंपरेरी बैन लगाए जाने के बाद भारत में VPN एप्स की डाउनलोडिंग में इस साल की सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। एप इंटेलिजेंस फर्म App Figures के डेटा से पता चलता है कि Telegram तक पहुंच बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में काफी यूजर्स ने VPN और अल्टरनेटिव मैसेजिंग एप्स का रुख किया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 जून को भारत में टॉप 100 VPN एप्स के टोटल डाउनलोड 9.19 लाख तक पहुंच गए थे। ये संख्या 9 से 15 जून के एवरेज के मुकाबले 76 परसेंट ज्यादा रही। 16 जून को भी VPN एप्स के डाउनलोड बढ़कर 6.45 लाख तक पहुंच गए। VPN एप्स के लिए 2025 की शुरुआत के बाद ये सबसे बड़ा उछाल माना जा रहा है।

    इन दो एप्स को सबसे ज्यादा फायदा

    डेटा से पता चलता है कि Proton VPN के डाउनलोड में 157 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली और 17 जून को इसके डाउनलोड 1.55 लाख से ज्यादा पहुंच गए। जबकि Turbo VPN के डाउनलोड भी काफी तेजी से बढ़े। इसके डाउनलोड भी करीब दोगुने होकर 1.22 लाख तक पहुंच गए। इसके अलावा Ninja VPN में 669 परसेंट और Express VPN में 345 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली।

    Google Play Store की रैंकिंग में बदलाव

    इतना ही नहीं इसकी वजह से Google Play Store की रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Proton VPN 17 जून को टूल्स कैटेगरी में आठवें स्थान पर था, लेकिन 19 जून तक ये पहले नंबर पर पहुंच गया। जबकि Turbo VPN भी 11वें स्थान से 2nd नंबर पर पहुंच गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Telegram पर सख्ती से मचा बवाल, फिर कंपनी के CEO का बयान; अब सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष