Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Motorola के इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा Android 16 अपडेट, लिस्ट में आपका फोन तो नहीं, तुरंत करें चेक

    Updated: Mon, 26 May 2025 05:00 PM (IST)

    गूगल जल्द ही Android 15 जारी करने वाला है और मोटोरोला भी एंड्रॉयड अपडेट को लेकर तैयारी कर रहा है। खबर है कि मोटोरोला के कई स्मार्टफोन्स को Android 16 का अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने उन डिवाइसों की लिस्ट जारी की है जिन्हें यह अपडेट नहीं मिलेगा जिसमें Motorola Edge Razr और Moto G सीरीज के कई मॉडल्स शामिल हैं।

    Hero Image
    Motorola के इन फोन को नहीं मिलेगा Android 16 अपडेट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल इन दिनों अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी कंफर्म कर चुकी हैं कि Google Pixels डिवाइसेस के लिए Android 16 का अपडेट जून में रिलीज किया जाएगा। खबर हैं कि Motorola भी जल्द से जल्द लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। हालांकि कंपनी के कई स्मार्टफोन को Android 16 का अपडेट नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Android 16 के रिलीज की डेट सामने आने से पहले Motorola ने उन डिवाइसेस की जानकारी सामने आई है, जिन्हें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट नहीं मिलेगा। यहां हम आपके साथ इन स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

    Motorola के इन फोन को नहीं मिलेगा Android 16 अपडेट

    Motorola ने फिलहाल कंफर्म नहीं किया है कि किन स्मार्टफोन को Android 16 अपडेट मिलेगा और किन्हें नहीं मिलेगा। कंपनी की लेटेस्ट अपडेट पॉलिसी के मुताबिक, उन स्मार्टफोन की डिटेल सामने आई है, जिन्हें अपडेट नहीं मिलेगा।

    Motorola Edge सीरीज

    • Motorola Edge 40
    • Motorola Edge 40 Neo
    • Motorola Edge+ (2023)
    • Motorola Edge (2022)
    • Older Edge models

    Motorola Razr सीरीज

    • Motorola Razr 2022
    • Motorola Razr
    • Older Razr models

    Motorola Moto G सीरीज

    • Moto G Stylus 5G (2024)/G Stylus 5G (2023)
    • Moto G Power 5G (2024)/G Power 5G (2023)
    • Moto G (2024)/G (2023)
    • Moto G84/G82
    • Moto G73/G72/G71/G71s
    • Moto G64/G62/G60/G60s
    • Moto G54/G54 Power/G53/G52
    • Moto G45/G42/
    • Moto G34/G32
    • Moto G24/G24 Power/G23
    • Moto G15/G15 Power/G14/G13
    • Moto G05/G04/G04s
    • Moto G Play (2024)/G Play (2023)
    • Older Moto G models

    Motorola Moto E सीरीज

    • Moto E32/E32s
    • Moto E22/E22i/E22s
    • Moto E13/E14/E15
    • Older Moto E models

    Motorola टैबलेट

    • Moto Tab G70
    • Moto Tab G62
    • Motorola Tab G20
    • Lenovo Moto Tab

    ऊपर बताए गए Motorola के फोन और टैबलेट को Android 16 और भविष्य के ओएस अपडेट नहीं मिलेगा। अगर आपको फोन इस लिस्ट में है तो एंड्रॉयड 16 के लिए आपको नए मॉडल में स्विच करना होगा।

    क्या है Motorola की सॉप्टवेयर अपडेट पॉलिसी?

    Motorola की सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी सभी डिवाइसेस के लिए एक जैसी नहीं है। कंपनी Edge 50 Pro और Edge 50 Neo स्मार्टफोन को 5 अपडेट ऑफर करती है। वहीं, Edge 60 मॉडल को कंपनी तीन अपडेट देती हैं। कंपनी नए स्मार्टफोन को पुराने फोन के मुकाबले ज्यादा अपडेट ऑफर कर रही है।

    इस साल लॉन्च हुए Razr 2025 मॉडल्स को भी 3 अपडेट मिलने हैं। मोटोरोला के मिड रेंज और बजट स्मार्टफोन की बात करें तो इनके लिए 2 साल के अपडेट मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: आधी कीमत पर यहां से लें Delhi Metro की टिकट, स्टेप बाय स्टेप जानिए प्रोसेस