अप्रैल में ये Oppo फोन्स हो जाएंगे नए, आ रहा है अपडेट; देखें ऑफिशियल लिस्ट
Oppo ने अप्रैल 2025 के लिए ColorOS 15 अपडेट शेड्यूल जारी किया है जो Android 15 पर बेस्ड अपडेट पाने वाला अंतिम बैच होगा। OPPO Reno8 T 5G Reno8 T 4G F23 5G और F23 को 10 से 21 अप्रैल तक अपडेट मिलेगा। इसमें ट्रिनिटी इंजन हायपरबूस्ट AI फीचर्स Flux Themes और कई सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। रोलआउट अलग-अलग बैच में होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने अप्रैल 2025 के लिए अपने ColorOS 15 अपडेट रोलआउट शेड्यूल की घोषणा की है। ये ओप्पो डिवाइसेज के लिए आखिरी बैच होगा जिसे Android 15 पर बेस्ड अपडेट मिलेगा। इस महीने के अंत तक चार Oppo स्मार्टफोन्स को ये अपडेट मिलेगा और कंपनी ने रोलआउट की तारीखें भी बताई हैं। आइए जानते हैं डिटेल।
अप्रैल 2025 के लिए ColorOS 15 अपडेट का रोलआउट शेड्यूल
- OPPO Reno8 T 5G - 10 अप्रैल
- OPPO Reno8 T 4G - 14 अप्रैल
- OPPO F23 5G - 14 अप्रैल
- OPPO F23 4G - 21 अप्रैल
OPPO Reno8 T 5G, Reno8 T 4G, OPPO F23 5G और OPPO F23 को अप्रैल 2025 में ग्लोबील ColorOS 15 का अपडेट मिलेगा। इसमें भारत भी शामिल है। ये अपडेट Android 15 पर बेस्ड होगा। Oppo का कहना है कि ये रोलआउट अलग-अलग बैच में होगा, इसलिए सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।
📢 April's #OPPOColorOS15 rollout plan is here! 📢
— ColorOS (@colorosglobal) April 3, 2025
Learn more in the OPPO Community - https://t.co/B82bEe3e64 pic.twitter.com/URLFTvDX2z
ColorOS 15 के नए फीचर्स
- ColorOS 15 में Trinity Engine शामिल है, जो खास एल्गोरिदम्स के जरिए CPU और सिस्टम परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करता है। ये सिस्टम की एफिशिएंसी को 3 गुना बढ़ाता है।
- HyperBoost टेक्नोलॉजी AI के जरिए गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर करती है।
- अपडेट में Luminous Motion Effects के साथ इंटरफेस में स्मूथ एनिमेशन्स भी हैं।
- चुनिंदा मॉडल्स में स्मार्ट AI फीचर्स* जैसे AI Notes, AI Recording Summary, AI Reply, AI Writer आदि मिलेंगे।
- नया O+ Connect ऐप ओप्पो और iOS डिवाइसेज के बीच वायरलेस फाइल शेयरिंग को आसान बनाता है।
- Flux Themes अब फ्लेक्सिबल लेआउट्स और मेन्यू, आइकन साइज और दूसरे एलिमेंट्स की पूरी कस्टमाइजेशन ऑफर करता है।
- बेहतर सेफ्टी फीचर्स जैसे थेफ्ट प्रोटेक्शन, स्क्रीनशॉट में संवेदनशील जानकारी के लिए Auto Pixelate, कॉलिंग में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए Clear Voice आदि शामिल हैं।
*नोट: कुछ स्मार्ट AI फीचर्स सिस्टम रिक्वायरमेंट्स के कारण सभी डिवाइसेज पर काम नहीं करेंगे।
अब तक Oppo ने 30 से ज्यादा स्मार्टफोन्स के लिए ColorOS 15 अपडेट रोल आउट किया है। अप्रैल 2025 का बैच इस अपडेट को पाने वाला आखिरी ग्रुप होगा, जिसके बाद कंपनी Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के रिलीज तक मंथली सिक्योरिटी पैच देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।