ग्राहकों को झटका! 4 हजार रुपये तक महंगे हुए Vivo के स्मार्टफोन, देखें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
वीवो ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं। कुछ मॉडल्स पर 1,000 से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। ...और पढ़ें

ग्राहकों को झटका! 4 हजार रुपये तक महंगे हुए Vivo के स्मार्टफोन, देखें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों वीवो का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं। टिपस्टर अभिषेक यादव ने इसकी जानकरी दी है। बताया जा रहा है कि हाल के हफ्तों में दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड भी इसी तरह की कीमतें बढ़ा रहे हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी वजह नहीं बताई है।
हालांकि इस तरह के बदलाव अक्सर कंपोनेंट की बढ़ती लागत, करेंसी में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन पर दबाव से जुड़े होते हैं, जो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में कीमतों तय करने की स्ट्रेटेजी पर लगातार असर डाल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में स्मार्टफोन की कीमतें और बढ़ सकती हैं। चलिए जानते हैं कि वीवो के कौन-से फोन कितने महंगे हुए हैं...
4,000 रुपये तक बढ़ाई कीमतें
टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने X पोस्ट में बताया है कि नई कीमतें 21 अप्रैल से लागू हो गई हैं, जिसमें कई मॉडल्स पर 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अपडेट की गई कीमतें Vivo India की वेबसाइट पर भी दिख रही हैं।
Vivo T5x कितना महंगा हुआ?
कंपनी ने Vivo T5x के सभी वेरिएंट की कीमत में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। डिवाइस का 6GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 18,999 रुपये में मिल रहा था। डिवाइस के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमतें भी अब बढ़कर क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये हो गई हैं।
Vivo V70 Elite भी हुआ महंगा
Vivo V70 Elite की कीमत अब 55,999 रुपये हो गई है, जो पहले 51,999 रुपये थी। इसमें आपको 8GB + 256GB वेरिएंट मिलता है। डिवाइस के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 59,999 रुपये हो गई है, जो पहले 56,999 रुपये में मिल रहा था।
Vivo V70 कितना महंगा हुआ?
Vivo V70 के दोनों वेरिएंट की कीमत में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। डिवाइस का 8GB + 256GB वाला वेरिएंट अब 49,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 45,999 रुपये का था। डिवाइस का 12GB + 256GB वेरिएंट अब 53,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 49,999 रुपये में बिक रहा था।
Y सीरीज की भी बढ़ी कीमत
इसके अलावा Y सीरीज के कई डिवाइस भी महंगे हो गए हैं। Vivo Y400 का 8GB + 128GB वाला वेरिएंट अब 25,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये में मिल रहा है। डिवाइस का 8GB + 256GB वेरिएंट अब 27,999 के बजाय 31,999 रुपये में मिल रहा है।
Vivo Y51 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भी अब 24,999 के बजाय 27,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 के बजाय 30,999 रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें- Vivo T5 Pro Vs OnePlus Nord 6: पैसा बचाएं या परफॉर्मेंस लें? 9000 mAh बैटरी वाले दो तगड़े 5G फोन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।