Vivo के 9020 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
वीवो T5 प्रो 5G स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत 35,999 रुपये हो गई है। यह फोन 9020 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और स्न ...और पढ़ें

Vivo के 9020 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी लगभग 35 हजार रुपये के बजट में कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो वीवो का कुछ वक्त पहले लॉन्च हुआ Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन पर इस वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट 36% तक का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ तो ये डील और भी जबरदस्त हो जाती है।
डिवाइस के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 9020 mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। साथ ही इस फोन में 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बनाता है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत और डील के बारे में जान लेते हैं...
Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट ऑफर
वीवो के इस शानदार फोन की कीमत वैसे तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 55,999 रुपये है लेकिन अभी आप इस फोन को बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ 35,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। डिवाइस पर 20 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
बैंक ऑफर्स के साथ तो ये डील और भी खास बन जाती है, जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ तो 1800 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इस फोन की कीमत सिर्फ 34,199 रुपये रह जाती है।
खबरें और भी
Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में अल्ट्रा-स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है। डिवाइस में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 12GB तक LPDDR4X RAM भी मिल रही है।
Vivo T5 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का रियर Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है जिसमें OIS और EIS भी मिल रहा है। डिटेल्ड सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग भी है। इस डिवाइस की खासियत इसकी 9,020mAh की बैटरी है जो दो दिन तक चल सकती है। फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।