Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo के 9,020mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:30 PM (IST)

    वीवो T5 प्रो 5G की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। यह फोन स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट, 9,020mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने कुछ वक्त पहले अपना नया Vivo T5 Pro 5G लॉन्च किया था जिसकी आज से भारत में सेल शुरू हो गई है। डिवाइस अपने पिछले मॉडल के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड ऑफर कर रहा है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, शानदार OLED डिस्प्ले और डुअल-कैमरा सेटअप मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और खास लॉन्च ऑफर के बारे में जरूर जान लें।

    Vivo T5 Pro 5G की कीमत और ऑफर

    कीमत की बात करें तो Vivo T5 Pro की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें आपको 8GB/128GB वाला बेस मॉडल मिलता है। डिवाइस के 8GB/256GB और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 33,999 रुपये और 39,999 रुपये है।

    फोन की सेल Flipkart, Vivo के ऑनलाइन स्टोर और देश भर के अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी कुछ क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है।

    Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 12GB तक की RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।

    Vivo T5 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स

    कैमरा की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में 2MP का बोकेह सेंसर मिलता है। साथ ही डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh बैटरी है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Realme के 7000 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर