7,200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन जल्द आएगा, 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही अपनी प्रीमियम मिड-रेंज V सीरीज के तहत Vivo V80 को अगस्त में लॉन्च कर सकती है। इसमें 7,200mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ल ...और पढ़ें

7,200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन जल्द आएगा, 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो हर साल अपनी प्रीमियम मिड-रेंज V सीरीज को दो बार अपडेट करती है। अब खबर है कि कंपनी जल्द ही Vivo V80 को पेश कर सकती है। हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि ये फोन अगस्त के बीच में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई फीचर्स सामने आ गए हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डिवाइस के लिए वेट कर सकते हैं...
Vivo V80 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
हालिया रिपोर्ट्स में इस नए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए है। फोन 6.59 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है, जो पिछले साल जैसा ही लग रहा है। हालांकि इस बार फोन के रिफ्रेश रेट को 120Hz से बढ़ाकर 144Hz किया जा सकता है जिससे एक स्मूथ स्क्रॉल एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही आप इसकी मदद से सपोर्टेड गेम्स में 144fps पर गेमप्ले का मजा भी ले पाएंगे।
परफॉर्मेंस के लिए नए वाले V80 में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है जो पिछली दो जेनरेशन में यूज हुआ है। V70 में भी अपने पिछले मॉडल के मुकाबले मामूली अपग्रेड हुआ था। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि Vivo V80 को कैसे पेश करेगा और ज्यादा रिफ्रेश रेट का यूज कैसे करता है।
बैटरी में हो सकती है बड़ा अपग्रेड
इस साल की खासियतों में से एक बड़ा अपग्रेड बैटरी में हो सकता है। इस बार पिछले मॉडल की 6,500mAh बैटरी के मुकाबले V80 में 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
खबरें और भी
Vivo V80 के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन के कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 3x टेलीफोटो लेंस, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। हालांकि रिपोर्ट्स में सेंसर साइज या अपर्चर वैल्यू जैसी जानकारी नहीं दी गई है।