Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo X200 FE का कॉम्पैक्ट फोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP का दमदार सेल्फी कैमरा

    Updated: Wed, 21 May 2025 03:30 PM (IST)

    Vivo X200 FE स्मार्टफोन की जल्द लॉन्चिंग होने वाली है। यह फोन कॉम्पैक्ट साइज में लॉन्च होगा जिसकी स्पेसिफिकेशन तगड़ी होंगी। वीवो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन 90वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

    Hero Image
    Vivo X200 FE स्मार्टफोन की जल्द होगी लॉन्चिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo इन दिनों अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले वीवो का यह फोन थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में लिस्ट हुआ है। इससे कन्फर्म होता है कि वीवो का यह फोन Vivo X200 FE के नाम से लॉन्च हो सकता है। उम्मीद है कि वीवो का यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो का यह फोन यूरोप के EEC अथॉरिटी पर भी स्पॉट किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo X200 FE थाईलैंड में हुआ स्पॉट

    NBTC की लिस्टिंग से अपकमिंग Vivo X200 FE स्मार्टफोन का नाम कन्फर्म होता है। इसका मॉडल नंबर V2503 है। जैसा कि हमें मालूम है NBTC सर्टिफिकेशन से डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी नहीं मिलती है। इसके साथ ही वीवो का यह फोन यूरोप में भी EEC सर्टिफिकेशन में लिस्ट हुआ है।

    इससे पहले वीवो का V2503 मॉडल नंबर वाला डिवाइस SIRIM (मलेशिया) और TUV जैसे अथॉरिटी में लिस्ट हुआ है। कई सारे सर्टिफिकेशन साइट में लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। इसके साथ ही यह फोन भारत में जल्द ही पेश किया जाएगा।

    Vivo X200 FE की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Vivo X200 FE स्मार्टफोन में 6.31-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वीवो के अपकमिंग X200 FE स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस मिलेगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

    प्रोसेसर की बात करें तो X200 FE स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 9400e चिपसेट मिलेगा, जिसमें 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है। वीवो का यह फोन 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही वीवो का यह अपकमिंग फोन TUV सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया जा चुका है। वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित FunTouch OS 15 पर रन करता है।

    कीमत की बात करें तो वीवो का यह फोन 50,000 रुपये से 60,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह फोन 16 जीबी तक की रैम सपोर्ट करेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फोन चीन में Vivo S30 Pro Mini के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: OnePlus का सबसे पावरफुल टैबलेट 5 जून को होगा लॉन्च, 12140mAh बैटरी समेत मिलेंगे कई धांसू फीचर्स