Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo X200 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकता है 50MP सेल्फी कैमरा

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 10:00 AM (IST)

    Vivo X200 FE को भारत में Vivo X200 Pro Mini की जगह लॉन्च किया जा सकता है जिसे चीन में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X200 FE को भारत में जून के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। पहले जानकारी मिली थी Vivo X200 Pro Mini को Vivo X200 Ultra मॉडल के साथ उतारा जाएगा। आइए जानते हैं डिटेल।

    Hero Image
    Vivo X200 FE को जून में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo X200 FE भारत में Vivo X200 Pro Mini की जगह ले सकता है, जिसे अक्टूबर 2024 में चीन में बेस और प्रो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया था। बाद वाले दो मॉडल्स पिछले दिसंबर में भारत में पेश किए गए थे। पहले Vivo X200 Pro Mini और X200 Ultra को देश में लॉन्च होने की उम्मीद थी। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी X200 Pro Mini की जगह FE वेरिएंट लॉन्च कर सकती है, और यह Vivo X200 Ultra के साथ आ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo X200 FE की लॉन्च टाइमलाइन और संभावित फीचर्स

    Smartprix की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X200 FE को जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक ये हैंडसेट देश में Vivo X200 Pro Mini की जगह डेब्यू करेगा। पहले इसके Vivo X200 Ultra मॉडल के साथ लॉन्च होने की संभावना थी।

    Vivo X200 सीरीज के इस कथित नए मॉडल में Dimensity 9400e प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जो एक अनअनाउंस्ड चिप है और संभवतः Dimensity 9400 चिपसेट का बदला हुआ वर्जन हो सकता है। खासतौर पर Vivo X200 Pro Mini में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है है। चीन में, इस हैंडसेट की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,699 (लगभग 56,000 रुपये) है।

    Vivo X200 FE में कथित तौर पर 6.31-इंच 1.5K LTPO OLED स्क्रीन होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50-मेगापिक्सल मेन रियर सेंसर और 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए, इसमें 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर मिल सकता है। ये संभवतः 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, लेकिन बैटरी साइज अभी मालूम नहीं है।

    Gizmochina की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित Vivo X200 FE संभवतः चीन में Vivo S30 Pro Mini के रूप में लॉन्च होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर होने की संभावना है। चिपसेट की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, और ये संभवतः कथित OnePlus Ace 5 Racing Edition और एक अपेक्षित Realme स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल होगा।

    यह भी पढ़ें: Realme 14T 5G भारत में लॉन्च, ब्राइट डिस्प्ले के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी; कीमत 17,999 रुपये से शुरू