6000mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आया Vivo Y37+ स्मार्टफोन, चेक करें डिटेल
वीवो ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y37+ लॉन्च किया है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh की दमदार बैटरी और Android 15 ऑपरेटिंग सिस ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन चीन में Vivo Y37+ के नाम से लॉन्च किया गया है। Vivo Y37+ स्मार्टफोन को 6000mAh की बैटरी और मीडियाटेक के Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन को एंड्रॉयड 15 के साथ मार्केट में रिलीज किया गया है।
Vivo Y37+ की खूबियां
| फीचर | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.74-इंच LCD, 90Hz रिफ्रेश रेट |
| रेजोल्यूशन और ब्राइटनेस | 1600 x 720 पिक्सल, 1000 निट्स (मैक्सिमम) |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| ग्राफिक्स (GPU) | Mali-G57 GPU |
| रैम (RAM) | 8GB LPDDR4X (+ 8GB वर्चुअल रैम) |
| स्टोरेज | 256GB UFS 2.2 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 पर आधारित OriginOS 5 |
| रियर कैमरा | 13MP सिंगल कैमरा (10x डिजिटल जूम, 1080p सपोर्ट के साथ) |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी और चार्जिंग | 6000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग |
| नेटवर्क और कनेक्टिविटी | डुअल सिम 5G |
| अन्य फीचर्स | IR रिमोट कंट्रोल, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक |
Vivo Y37+ स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1000 निट्स है। वीवो का यह फोन MediaTek के Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है। वीवो के इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में कंपनी ने 8GB की वर्चुअल रैम फीचर का भी सपोर्ट दिया गया है।
Vivo Y37+ स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित कंपनी के कस्टम इंटरफेस OriginOS 5 पर रन करता है। वीवो ने इस फोन को लेटेस्ट फीचर्स जैसे बेहतर सिक्योरिटी, यूजर फ्रेंडली इंटरफेस और इंटेलिजेंट एंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन जैसे इंहेंस सेफ्टी के साथ लॉन्च किया गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo Y37+ स्मार्टफोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें नाइट, पोर्टेट, पेनोरमा और प्रो मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। वीवो के इस फोन में दिया रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम और 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Vivo Y37+ स्मार्टफोन में डुअल सिम 5G, IR रिमोट कंट्रोल, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट दिया गया है।
कीमत
Vivo Y37+ स्मार्टफोन को चीन में 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ 1,599 युआन (करीब 21,400 रुपये) में लाया गया है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और सनराइज गोल्ड तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है।
यह भी पढ़ें- Vivo का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 12GB RAM भी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।