क्या है 5.5G नेटवर्क? इंटरनेट स्पीड में कितना फर्क और कैसे करें ऑन
5.5G, जिसे 5G-एडवांस्ड भी कहते हैं, मौजूदा 5G का एक अपग्रेडेड वर्जन है जो 10Gbps तक की स्पीड दे सकता है। यह AI-आधारित नेटवर्क मैनेजमेंट, कम लेटेंसी और ...और पढ़ें

क्या है 5.5G नेटवर्क? इंटरनेट स्पीड में कितना फर्क और कैसे करें ऑन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त में देशभर में 5G नेटवर्क का विस्तार काफी तेजी से हुआ है, लेकिन अब टेलीकॉम इंडस्ट्री की नजर अगले बड़े अपग्रेड 5.5G पर बनी हुई है। जी हां, इसे 5G-एडवांस्ड भी कहा जा रहा है। यह मौजूदा 5G टेक्नोलॉजी का ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट वर्जन माना जा रहा है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये टेक्नोलॉजी 6G के आने से पहले नेटवर्क की क्षमता और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। Airtel और Jio भी चरणबद्ध तरीके से इस नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। चलिए पहले जानते हैं कि 5.5G या 5G-Advanced क्या है...
क्या है 5.5G या 5G-Advanced?
दरअसल, 5.5G कोई अलग मोबाइल नेटवर्क नहीं है, बल्कि ये मौजूदा 5G का ही अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें नेटवर्क की स्पीड, क्षमता और स्थिरता स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए नए सॉफ्टवेयर, एडवांस एंटीना टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज किया गया है। इसका उद्देश्य ज्यादा यूजर्स को बेहतर नेटवर्क एक्सपीरियंस देना है।
इंटरनेट स्पीड में कितना फर्क
जहां नॉर्मल 5G नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड लगभग 1Gbps तक जा सकती है। वहीं, 5.5G में ये स्पीड 10Gbps तक जा सकती है जो इसे और भी खास बना देती है। अपलोड स्पीड भी पहले के मुकाबले काफी शानदार देखने को मिल सकती है।
खबरें और भी
इतना ही नहीं नेटवर्क लेटेंसी में भी कमी देखने को मिल सकती है, जिससे ऑनलाइन गेमिंग, 4K/8K लाइव स्ट्रीमिंग, क्लाउड गेमिंग और AR/VR जैसे एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मूद हो जाएंगे। 5.5G की एक खास बात ये भी है कि इसमें AI बेस्ड नेटवर्क मैनेजमेंट का यूज किया जाएगा।
इससे नेटवर्क ट्रैफिक को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा और जरूरत के मुताबिक यूजर्स को ज्यादा स्टेबल स्पीड मिलेगी। यह टेक्नोलॉजी बड़ी संख्या में IoT डिवाइसेज को भी ज्यादा बेहतर तरीके से कनेक्ट करने में सक्षम होगी।
फोन में 5.5G कैसे यूज करें?
अगर आप फ्यूचर में 5.5G नेटवर्क यूज करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपके स्मार्टफोन में इस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने वाला लेटेस्ट प्रोसेसर होना जरूरी है। फिलहाल स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 और उसके बाद के चिपसेट, साथ ही MediaTek Dimensity 9300 सीरीज और नए प्रोसेसर 5.5G के लिए रेडी माने जा रहे हैं।
आपके एरिया में 5.5G नेटवर्क उपलब्ध होने पर यह सुविधा अपने आप एक्टिव हो सकती है। इसलिए अगर आप अपने फोन में इसे यूज करना चाहते हैं तो फोन की Preferred Network Type सेटिंग को 5G (Auto) ऑप्शन पर रखें, ताकि नेटवर्क उपलब्ध होते ही डिवाइस नई टेक्नोलॉजी का लाभ उठा सके।