Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

    Updated: Sun, 31 May 2026 01:30 PM (IST)

    Xiaomi 17T स्मार्टफोन 4 जून को लॉन्च होने वाला है, जिसकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं, जिसमें 50MP कैमरा और Dimensity 8500 Ultra चिपस ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Xiaomi का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप काफी समय से एक दमदार स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन iPhone नहीं लेना चाहते और इसके बजाय Android इकोसिस्टम में एक दमदार ऑप्शन की तलाश में हैं, तो Xiaomi आपके लिए 4 जून को एक शानदार डिवाइस लेकर आ रहा है, जिसे कंपनी Xiaomi 17T के नाम से लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि इस डिवाइस की कीमत इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। आइए इस फोन की कीमत जानते हैं।

    Xiaomi 17T संभावित कीमत

    कीमत की बात करें तो टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार, Xiaomi 17T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 65 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। कंपनी इस फोन को 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में भी पेश करेगी। हालांकि, इस वेरिएंट की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है।

    Xiaomi 17T के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 17T में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में Dolby Vision सपोर्ट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। डिवाइस में Vision Care फीचर भी मिलेगा।

    फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। Xiaomi थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें अपना 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दे सकता है।

    खबरें और भी

    Xiaomi 17T के संभावित कैमरा स्पेक्स

    कैमरा की बात करें तो Xiaomi 17T में Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। फोन में OIS के साथ 50MP का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम भी देगा।

    फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग और Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, Dolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: जून के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये दमदार 5G स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट