Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Portable Electric Shaver Pro, सिंगल चार्ज में मिलेगी 60 दिन की बैटरी लाइफ
शाओमी ने अपने पर्सनल केयर पोर्टफोलियो में नया गैजेट Mijia Portable Electric Shaver Pro लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

HighLights
नया Mijia Portable Electric Shaver Pro हुआ लॉन्च।
IPX8 रेटिंग और 60 दिन की बैटरी लाइफ।
चीन में 349 युआन की शुरुआती कीमत।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपने पर्सनल केयर पोर्टफोलियो में नया गैजेट पोर्टेबल इलेक्ट्रिक शेवर- Mijia Portable Electric Shaver Pro को शामिल किया है। इस गैजेट को कंपनी ने अपने Youpin प्लेटफॉर्म में लिस्ट किया है। इसे क्लीन डिजाइन और यूजफुल अपग्रेड के साथ लॉन्च किया गया है, जो कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ काफी प्रैक्टिकल भी है।
इलेक्ट्रिक शेवर के फीचर्स
यह शेवर यूनीबॉडी अलॉय बिल्ड के साथ लॉन्च किया गया है, जो तीन फिनिश ऑप्शन - स्टेन गोल्ड, सिल्वर और मिडनाइट ग्रे में उपलब्ध है। इसे ट्रेवल के दौरान आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसके साथ ही इसका मेटल डिजाइन दमदार लुक और प्रीमियम फील ऑफर करता है।
इसके प्रमुख फीचर की बात करें तो यह रेपरराउंड शेविंग लॉक स्ट्रॉक्चर के साथ आता है, जो डबल रिंग कॉरगेटिड फॉइल और स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ आता है। Xiaomi का कहना है कि यह सेटअप बेहतर और कंफर्टेबल शेविंग ऑफर करता है। शाओमी का यह इलेक्ट्रिक शेवर IPX8 रेटिंग के साथ आता है।
इस इलेक्ट्रिक शेवर में बिल्ट-इन सेंसर दिया है। जैसे ही यह स्किन के कॉन्टेक्ट में आता है तो शेवर स्टार्ट हो जाता है। यह फीचर इस शेवर की बैटरी को सेव करने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 60 दिनों का बैकअप देता है।
खबरें और भी
कीमत और उपलब्धता
Mijia Portable Electric Shaver Pro को चीन में 349 युआन (करीब 4928 रुपये) में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत फिलहाल इसे 296.65 युआन (करीब 4188 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो चुके हैं।