Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12x जूम और डुअल कैमरे वाला Xiaomi का सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च, AI से मजबूत होगी घर की सिक्योरिटी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:00 PM (IST)

    शाओमी ने चीन में एआई पावर्ड स्मार्ट कैमरा 4 मैक्स एआई जूम एडिशन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एआई पावर्ड डुअल कैमरा सेंसर और 4K रिकॉर्डिंग।

    2. एआई केयर लार्ज लैंग्वेज मॉडल बच्चों, बुजुर्गों की निगरानी।

    3. 360-डिग्री गिंबल, 12x हाइब्रिड जूम, फुल-कलर नाइट विजन।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने होम मार्केट चीन में एआई पावर्ड स्मार्ट कैमरा बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है। कंपनी ने इसे स्मार्ट कैमरा को इस साल क्राउडफंडिंग के साथ लॉन्च किया था। लेटेस्ट Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition के साथ आता है, जिसमें डुअल कैमरा सेंसर मिलते हैं। इस स्मार्ट कैमरे में एआई-पावर्ड मॉनीटरिंग, हाई परफॉर्मेंस चिप दी गई है। यह कंपनी का सबसे ज्यादा फीचर्स से लैस इंडोर सिक्योरिटी कैमरा है।

    Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition के फीचर्स

    Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition को चीन में 799 युआन (करीब 12,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत क्राउडफंडिंग कैंपेन के तहत है। इस सिक्योरिटी कैमरा कैमरे के सिल्वर-ग्रे फिनिश के साथ पेश किया गया है। इसमें अपग्रेडेड स्पीकर सिस्टम भी दिया गया है। इस कैमरा के कवर फैब्रिक कवर के साथ आता है।

    शाओमी का यह सिक्योरिटी कैमरा में दो लेंस 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया है। इसका अपर्चर f/1.6 और 6P लेंस दिया गया है। यह 4K रिकॉर्डिंग, 3x लॉसलेस जूम, 12x हाइब्रिड जूम, ऑटोफोकस और फुल-कलर नाइट विजन सपोर्ट के साथ आता है। इसमें कंपनी ने डेडिकेटेड फोटोग्राफी मोड भी दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स होम सर्विलांस के साथ-साथ डेली मोमेंट्स भी कैप्चर कर सकते हैं।

    शाओमी के इस स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरे में डुअल मोटर गिंबल सपोर्ट - 360-डिग्री हॉरिजॉन्टल और 180 डिग्री वर्टिकल मूवमेंट दिया गया है। यह मोटर किसी भी सब्जेक्ट को तेजी से ट्रैक करता है। इस सिक्योरिटी कैमरा के हाइलाइट्स की बात करें तो Xiaomi ने इसमें पहली बार एआई केयर लार्ज लैंग्वेज मॉडल का सपोर्ट दिया है। यह फीचर खासतौर पर घर में बच्चों और बुजुर्गों की मॉनीटरिंग के लिए काफी यूजफुल हो सकता है। यह कैमरा पढ़ाई, सोने, लंबे समय से इनएक्टिव जैसे एक्टिविटीज को समझता है। इसके साथ ही टेक्स्ट बेस्ड वीडियो सर्च सपोर्ट करता है।

    खबरें और भी

    इस कैमरे में 3T क्वार्ड-कोर चिप के साथ लाया गया है। शाओमी के स्मार्ट कैमरा के फीचर्स की बात करें तो इमें पर्सन रिकॉग्नाइज इंप्रूव एक्यूरेसी, गेस्चर आधारित टू-वे कॉलिंग, डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट दिया गया है। इसके साथ ही डेटा ट्रांसमिशन और प्राइवेसी प्रोटेक्शन के लिए कैमरा में EAL5+ सर्टिफाइड Mi Home सिक्योरिटी चिप दी गई है।

    यह भी पढ़ें- CCTV Tips: छोटी-सी लापरवाही पड़ेगी भारी, घर पर लगाए हैं सिक्योरिटी कैमरा तो भूलकर भी न करें ये गलतियां