YouTube Premium Lite प्लान जल्द होगा लॉन्च, सस्ते में मिलेगा एड-फ्री कंटेंट का मजा
YouTube Premium Lite Plan गूगल जल्द ही अपना अफोर्डेबल प्लान YouTube Premium Lite लॉन्च कर सकता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को कम कीमत पर एड-फ्री कंटेंट का एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि कुछ कटेंट जैसे म्यूजिक वीडियो पर एड देखन को मिल सकते हैं। यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो यूट्यूब प्रीमियम का सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। YouTube जल्द ही सस्ता प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पेश कर सकता है। यूट्यूब का यह प्लान YouTube Premium Lite नाम से लॉन्च हो सकता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को कम कीमत पर एड-फ्री कंटेंट का एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, कुछ कटेंट जैसे म्यूजिक वीडियो पर एड देखन को मिल सकते हैं। इस प्लान के जरिए कंपनी सीधे तौर पर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify और Apple Music को चुनौती देने की प्लानिंग कर रही है।
किन देशों में होगा लॉन्च?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube Premium Lite सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, थाईलैंड और अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद गूगल इसे दूसरे देशों में धीरे-धीरे रोलआउट करेगी।
YouTube Premium Lite क्या होगी कीमत?
रिपोर्ट की माने तो अमेरिका में इस लाइट प्लान की कीमत YouTube Premium से कम होगी। यूएस में यूट्यूब का प्रीमियम प्लान की कीमत $13.99 (करीब 1,200) प्रति माह है।
YouTube Premium Lite के संभावित फीचर्स
YouTube Premium Lite प्लान में ज्यादातर वीडियो एड-फ्री होंगे। हालांकि, यूजर्स को म्यूजिक वीडियो में एड देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही हाउ-टू, ट्यूरोरियल्स और नॉन-म्यूजिक वीडियो में एड नहीं होंगे। ऐसे यूजर्स जो एड फ्री म्यूजिक वीडियो देखना पसंद करते हैं उन्हें YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
भारत में कब आएगा YouTube Premium Lite?
फिलहाल भारत में YouTube Premium Lite प्लान लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। YouTube Premium प्लान की कीमत 149 रुपये प्रति माह है। इस साथ ही स्टूडेंट प्लान की कीमत 99 रुपये मंथली और फैमिली प्लान की कीमत 299 रुपये मंथली है।
YouTube Premium Lite के बेनिफिट
YouTube Premium Lite प्लान कंपनी का अफोर्डेबल प्लान है। यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो सस्ता विकल्प रहे हैं। इसके साथ ही यूट्यूब पर इन्फॉर्मेटिव कंटेंट देखने वाले यूजर्स को इसका सबसे ज्यादा बेनिफिट मिलेगा। उन्हें एड फ्री स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Cheapest Jio Plan: ये है 28 दिन की वैलिडिटी वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान, कॉलिंग-डेटा-SMS सब मिलता है
गूगल इस प्लान के जरिए स्ट्रीमिंग मार्केट में अपनी हिस्सेदारी और मजबूत करना चाह रहा है। कंपनी इसके जरिए Apple Music और Spotify जैसी कंपनियों को टक्कर देने की प्लानिंग कर रही है।
यह भी पढ़ें: New SIM Card Rule: अब सिम कार्ड खरीदना नहीं होगा पहले जैसा आसान, पूरी करनी होंगी ये शर्तें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।