Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madrid Open: 'किस्मत हो तो ऐसी', हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंची ये टेनिस खिलाड़ी, रच दिया इतिहास

    Updated: Fri, 01 May 2026 09:50 AM (IST)

    अनास्तासिया पोटापोवा ने मैड्रिड ओपन में करोलिना प्लिस्कोवा को हराकर इतिहास रच दिया, वह डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अनास्तासिया पोटापोवा ने रचा इतिहास

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    मैड्रिड, रायटर: अनास्तासिया पोटापोवा ने निराशा को इतिहास में बदलते हुए डबल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने मैड्रिड ओपन में करोलिना प्लिस्कोवा को 6-1, 6-7(4), 6-3 से हराया।

    अब सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, जिन्होंने लिंडा नोस्कोवा को 7-6(1), 6-0 से हराया। कोस्ट्युक ने पिछले साल मैड्रिड में चौथे दौर में पोटापोवा को हराया था।

    दिखाया शानदार खेल

    रूस में जन्मी ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी ने मुख्य ड्रॉ में मिले अप्रत्याशित मौके का पूरा फायदा उठाया और उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में पूर्व विश्व नंबर-1 प्लिस्कोवा को चौंका दिया, जबकि उन्होंने तीन मैच प्वाइंट भी गंवाए। पोटापोवा के इस शानदार सफर में फ्रेंच ओपन की पूर्व चैंपियन जेलिना ओस्टापेंको और विश्व नंबर-2 एलेना रिबाकिना पर जीत भी शामिल है।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या क्वालिफाइंग में हार के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद की थी तो बिना वरीयता वाली पोटापोवा ने कहा नहीं, बिल्कुल नहीं किसी भी कीमत पर नहीं। यही हमारे खेल को खूबसूरत बनाता है। मुझे दूसरा मौका मिला और अब मैं यहां हूं। मैं बहुत खुश हूं। इस समय मेरे जीवन में इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

    प्लिस्कोवा ने की वापसी की कोशिश

    मैच में पहले सेट में आसानी से जीत हासिल करने के बाद पोटापोवा दूसरे सेट में तीन मैच प्वाइंट हासिल कर आसान जीत की ओर बढ़ती दिख रही थीं। लेकिन प्लिस्कोवा ने जोरदार वापसी करते हुए मैच को टाईब्रेक तक पहुंचाया और स्कोर बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में पोटापोवा 3-1 से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और 10वें ऐस के साथ जीत दर्ज की।

    यह भी पढ़ें- मैदान पर जंग और गोल्फ कार्ट में मजबूरी, टेनिस खिलाड़ियों को करना पड़ता है अजीब स्थिति का सामना

    यह भी पढ़ें- क्रिस्टी को हराकर गफ प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची, तबीयत बिगड़ने के बावजूद दिखाया शानदार खेल

     

    खबरें और भी