Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Miami Open: सेमीफाइनल में आमने-सामनें होंगी एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 07:18 PM (IST)

    दुनिया की शीर्ष महिला खिलाड़ियों में शामिल एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना गुरुवार को मियामी ओपन के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना के बीच टक्‍कर

    मियामी, रायटर। दुनिया की शीर्ष महिला खिलाड़ियों में शामिल एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना गुरुवार को मियामी ओपन के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई। विश्व नंबर एक सबालेंका ने बुधवार को अमेरिकी खिलाड़ी हैली बैपटिस्टे को 6-4, 6-4 से हराया। उन्होंने इससे पहले इंडियन वेल्स के फाइनल में भी रिबाकिना को हराकर खिताब जीता था।

    सबालेंका ने कहा कि यह निश्चित रूप से एक बड़ी लड़ाई होगी। हमेशा संघर्ष और हमेशा चुनौतीपूर्ण मुकाबला होता है। इस जीत के साथ बेलारूस की डिफेंडिंग चैंपियन सबालेंका का इस साल का रिकॉर्ड 21-1 हो गया है। करियर मुकाबलों में भी वह रिबाकिना पर 9-7 की बढ़त रखती हैं।

    वहीं, रिबाकिना ने एक सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए जेसिका पेगुला को 2-6, 6-3, 6-4 से हराकर मियामी ओपन के अंतिम चार में जगह बनाई। यह तीसरी बार है जब उन्होंने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस जीत के साथ उन्होंने पेगुला पर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की, जिसमें इस सीजन के आस्ट्रेलियन ओपन और इंडियन वेल्स की जीत भी शामिल हैं।

    रिबाकिना ने कहा कि जेसिका के साथ मुकाबले हमेशा मुश्किल होते हैं। उन्होंने अच्छी शुरुआत की और मैं थोड़ी जल्दबाजी और निराशा में थी, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सकी और दूसरे सेट में मैच पलट दिया।

    खबरें और भी