कार्लोस अलकराज का फ्रेंच ओपन में खेलना संदिग्ध, 18 मई से होगा आगाज
दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अलकराज का दाहिनी कलाई में चोट के कारण वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है। ...और पढ़ें
-1776777335246_m.webp)
दाहिनी कलाई में चोट
मैड्रिड, एपी। दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अलकराज का दाहिनी कलाई में चोट के कारण वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है। अलकराज ने सोमवार को कहा कि अगले कुछ दिनों में उन्हें कुछ चिकित्सा परीक्षण कराने हैं जिसके बाद यह पता चल पाएगा कि वह एक महीने बाद होने वाले इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं।
फ्रेंच ओपन 18 मई से सात जून तक खेला जाएगा।इस स्पेनिश स्टार से जब पूछा गया कि क्या वह फ्रेंच ओपन में खेलेंगे, उन्होंने कहा, देखते हैं। अगला मेडिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होगा। अलकराज ने मैड्रिड में लारियस पुरस्कार समारोह में भाग लिया और उनकी दाहिनी कलाई में पट्टी बंधी हुई थी।
उन्होंने पिछले सप्ताह मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया था। सात बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन अलकराज ने स्पेनिश टीवी चैनल टीवीई से कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि यह परीक्षण सफल हो। मैं बहुत धैर्य बनाए रखने की कोशिश कर रहा हूं। अगले कुछ दिनों में कुछ और परीक्षण होंगे और फिर हम देखेंगे कि चोट की स्थिति कैसी है और आगे क्या कदम उठाने होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।