Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रेंच ओपन में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे कार्लोस अलकराज, इस वजह से लिया नाम वापस

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 08:45 AM (IST)

    कार्लोस अलकराज ने कलाई की चोट के कारण इंटरनेशनल बीएनएल डीइटालिया और फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया है। इस फैसले से उनका 2026 क्ले-कोर्ट सीजन समय से पह ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    फ्रेंच ओपन मेंं नहीं खेलेंगे अलकराज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली, एएनआई: कार्लोस अलकराज ने शुक्रवार को घोषणा की कि कलाई की चोट के कारण वह इंटरनेशनल बीएनएल डीइटालिया और फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे। मेडिकल जांच के बाद उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

    इसके साथ ही उनका 2026 क्ले-कोर्ट सीजन समय से पहले समाप्त हो गया है। विश्व नंबर दो अलकराज को इन दोनों टूर्नामेंटों में अपने खिताब का बचाव करना था। खासकर फ्रेंच ओपन में, जहां उन्होंने पिछले साल यादगार फाइनल में यानिक सिनर को हराते हुए तीन चैंपियनशिप पाइंट बचाकर खिताब जीता था।

    एक्स पर दी जानकारी

    अलकराज ने एक्स पोस्ट में कहा कि आज हुए टेस्ट के नतीजों के बाद हमने फैसला किया है कि सावधानी बरतना ही सबसे सही होगा। इसलिए मैं रोम और फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लूंगा। अब हम चोट की स्थिति पर नजर रखेंगे और फिर तय करेंगे कि कोर्ट पर कब वापसी होगी। यह मेरे लिए कठिन समय है, लेकिन मुझे भरोसा है कि मैं इससे और मजबूत होकर लौटूंगा।

    दूसरे स्थान पर खिसके अलकराज

    कार्लोस अलकराज हाल ही में जानिक सिनर से मोंटे कार्लो मास्टर्स फाइनल हारने के बाद रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए थे। अब वह सिनर से 390 अंकों से पीछे हैं और उनके सामने बड़ी चुनौती है, क्योंकि उन्हें रोम में 1000 और रोलां गैरो में 2000 अंक बचाने थे।

    सात ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके अलकराज को 14 अप्रैल को बार्सिलोना ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान दाहिनी कलाई में उपचार लेना पड़ा था। 2026 फ्रेंच ओपन सिर्फ दूसरा ग्रैंड स्लैम होगा, जिसमें अलकराज हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इससे पहले वह 2023 ऑस्ट्रेलिया ओपन से हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'Virat Kohli के कारण क्रिकेट फॉलो करता हूं', Novak Djokovic ने लॉरियस अवॉर्ड्स में किया बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें- Laureus Awards 2026: अलकराज और सबालेंका बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, इन स्टार्स को भी मिला बड़ा सम्मान