Davis Cup 2026: दक्षिणेश्वर के दम पर डेविस कप में भारत की वापसी, नीदरलैंड्स के जेस्पर को दी शिकस्त
डेविस कप क्वालीफायर राउंड-1 में दक्षिणेश्वर सुरेश ने नीदरलैंड्स के शीर्ष खिलाड़ी जेस्पर डी जोंग को हराकर भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। सुमित नागल की हा ...और पढ़ें

Davis Cup 2026: दक्षिणेश्वर के दम पर डेविस कप में भारत की वापसी
डिजिटल डेस्क। भारत की डेविस कप टीम में अहम खिलाड़ी के रूप में तेजी से उभर रहे दक्षिणेश्वर सुरेश ने शनिवार को क्वालीफायर राउंड-1 के मुकाबले में नीदरलैंड्स के शीर्ष खिलाड़ी जेस्पर डी जोंग को शिकस्त दी। सुमित नागल की दिन के पहले सिंगल्स मुकाबले में हार के बाद दक्षिणेश्वर की 6-4, 7-5 से मिली जीत से भारत शुरुआती दिन मुकाबला 1-1 से बराबर करने में सफल रहा।
विश्व रैंकिंग में 465वें स्थान पर काबिज दक्षिणेश्वर ने विश्व नंबर 88 डी जोंग के विरुद्ध जोरदार जीत हासिल कर डेविस कप में भरोसेमंद खिलाड़ी के तौर पर अपनी साख मजबूत की। उन्होंने पिछले साल स्विट्जरलैंड के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी। नागल के दो घंटे 28 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में गाए डे ओडेन से 0-6, 6-4, 3-6 से हारने के बाद भारत 0-1 से पिछड़ गया था। ऐसे में दक्षिणेश्वर पर पर ही भारत की उम्मीद टिकी थी और वह उस पर खरे उतरे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।