Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    French Open 2026: कोस्त्युक ने चार बार की चैंपियन स्वियातेक को हराया, गफ भी उलटफेर का हुईं शिकार

    Updated: Sun, 31 May 2026 08:29 PM (IST)

    फ्रेंच ओपन में बड़े उलटफेर देखने को मिले, जहां महिला सिंगल्स में शीर्ष दावेदार इगा स्वियातेक और गत चैंपियन कोको गफ बाहर हो गईं। मार्टा कोस्त्युक ने स् ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मार्टा कोस्त्युक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रॉयटर, पेरिस। फ्रेंच ओपन में बड़े उलटफेरों का सिलसिला लगातार जारी है। पुरुष वर्ग में जानिक सिनर और नोवाक जोकोविक के बाहर होने के महिला सिंगल्स में भी खिताब की दो सबसे बड़ी दावेदार इगा स्वियातेक और गत चैंपियन कोको गफ को भी हार का सामना करना पड़ा।

    रविवार को यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक ने चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-5, 6-1 से हराकर पहली बार रोलां गैरो के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि रूस में जन्मी अनास्तासिया पोटापोवा ने शनिवार देर रात गत चैंपियन कोको गफ को 4-6, 7-6 (7-1), 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

    कोस्त्युक ने अपने करियर में पहली बार स्वियातेक के खिलाफ दर्ज की जीत

    स्वियातेक के लिए यह हार और भी निराशाजनक रही क्योंकि रविवार को उनका 25वीं जन्मतिथि थी। कोस्त्युक ने अपने करियर में पहली बार स्वियातेक के विरुद्ध कोई सेट जीता और सीधे सेटों में जीत दर्ज कर दी। इससे पहले दोनों के बीच खेले गए तीनों मुकाबलों में स्वियातेक विजेता रही थीं। मैच की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच बेसलाइन से लंबी रैलियां देखने को मिलीं। स्वियातेक ने शुरुआती बढ़त भी बनाई, लेकिन लगातार डबल फॉल्ट और अनफोर्स्ड एरर उनके लिए भारी पड़ गए।

    कोस्त्युक ने पहले सेट में 5-5 की बराबरी करने के बाद लगातार दो गेम जीतकर बढ़त बना ली। दूसरे सेट में भी उन्होंने आक्रामक खेल जारी रखा और अंतिम पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर मौजूद कोस्त्युक इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल क्ले कोर्ट पर एक भी मैच नहीं गंवाया है और उनकी लगातार जीत का सिलसिला 16 मैचों तक पहुंच गया है। मैड्रिड ओपन जीतने के बाद उन्होंने फ्रांस के रूएन में भी खिताब अपने नाम किया था।

    खबरें और भी

    दूसरी ओर, कोको गफ भी अपने खिताब की रक्षा करने में विफल रहीं। पोटापोवा ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए तीन सेट तक चले मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी को मात दी। दूसरे सेट में गफ वापसी के करीब थीं, लेकिन टाईब्रेक में उनकी सर्विस ने निराश किया। निर्णायक सेट में पोटापोवा ने बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और यादगार जीत दर्ज की। गफ ने हार के बाद कहा, मेरे पास मौके थे, लेकिन अहम पलों में मैं वैसा खेल नहीं दिखा सकी जैसी उम्मीद थी। पोटापोवा ने महत्वपूर्ण अंकों पर मुझसे बेहतर खेला।

    मैराथन मुकाबले में जीते बेरेटिनी

    पुरुष सिंगल्स में भी रोमांच जारी है। इटली के माटेओ बेरेटिनी ने पांच घंटे 13 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में फ्रांसिस्को कोमेसाना को हराया, जबकि सिनर को बाहर करने वाले जुआन मैनुअल सेरुंडोलो भी अगले दौर में पहुंच गए। बेरेटिनी ने 7-6 (3), 5-7, 6-7 (7), 6-4, 7-6 (13) से हराया। सेरुंडोलो ने स्पेन के लैंडोल्स को 6-4, 6-7 (9), 7-6 (4), 6-7(7), 7-6 (6) से मात दी।

    यह भी पढ़ें- French Open: जोविक की कड़ी चुनौती से पार पाईं ओसाका, तीसरे दौर में तीन सेटों में हराया

    यह भी पढ़ें- French Open 2026: स्वियातेक-कोस्त्युक आसान जीत के साथ चौथे दौर में बनाई जगह, जोकोविक और ज्वरेव के लिए बड़ा मौका