Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    French Open 2026: एक बयान और 72 लाख रुपये का चूना... महिला अंपायर पर कमेंट करके फंस गया पैराग्‍वे का खिलाड़ी

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 09:15 PM (IST)

    फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने पैराग्‍वे के खिलाड़ी एडोल्‍फो डेनियल वालेजो पर करीब 72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वालेजो को महिला अंपायर पर भद्दी टिप्‍प ...और पढ़ें

    एडोल्‍फो डेनियल वालेजो ने महिला अंपायर पर भद्दी टिप्‍पणी की

    एडोल्‍फो डेनियल वालेजो ने महिला अंपायर पर भद्दी टिप्‍पणी की

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने पैराग्‍वे के खिलाड़ी एडोल्‍फो डेनियल वालेजो पर 65,000 यूरो (करीब 72 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह वालेजो की टूर्नामेंट से होने वाली कमाई का करीब आधा हिस्‍सा है।

    वालेजो को महिला अंपायर के खिलाफ अभद्र टिप्‍पणी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल, फ्रेंच ओपन 2026 के दूसरे राउंड में वालेजो को फ्रांस के युवा खिलाड़ी मोइसे कुआमे के हाथों शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

    करीब पांच घंटे तक चले इस मुकाबले में पांच सेट की थकान के बाद वालेजो ने ब्राजील की अंपायर एना कार्वाल्‍हो की आलोचना करते हुए कहा, 'इस तरह के मैच में अंपायरिंग पुरुष को करनी चाहिए। महिला के लिए ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल है।'

    तगड़ा जुर्माना ठोका

    फ्रेंच ओपन निदेशक एमिली मोरेस्‍मो ने वालेजो के बयान की निंदा की और तगड़े जुर्माने की पुष्टि की। मोरेस्‍मो ने कहा, 'यह बिलकुल भी स्‍वीकार्य नहीं है। एक बार स्‍पष्‍ट है कि इस तरह के बयानों की यहां कोई जगह नहीं है।

    दूसरे राउंड में पहुंचने वाले खिलाड़‍ियों की कमाई 1,30,000 यूरो होती है। जुर्माने से वालेजो को मिलने वाली रकम आधी हो गई है। वालेजो ने अपनी सफाई में कहा कि उनका बयान अंपायर की तकनीकी क्षमता पर सवाल खड़े करने के बजाय दर्शकों को नियंत्रित करने से संबंधित था।

    वालेजो ने विरोधी पर लगाया आरोप

    वालेजो ने दावा किया कि दर्शकों ने कुआमे का मजबूती से समर्थन किया और अंपायर को उनका प्रबंधन करने में संघर्ष करना पड़ा। वालेजो ने कहा, 'पुरुष को इस मैच में अंपायरिंग करनी चाहिए थी क्‍योंकि दर्शक काफी मात्रा में मौजूद थे और आपको दर्शकों के खिलाफ जाने के लिए काफी ताकत की जरूरत होती है।'

    खबरें और भी

    पैराग्‍वे के खिलाड़ी ने कुआमे पर मैच धीमा करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि फ्रांसीसी खिलाड़ी ने कई मौकों पर समय बर्बाद किया, जिसमें फ्लोर पर गिर जाना या इधर-उधर चलने जैसी हरकतें शामिल हैं। वालेजो ने दर्शकों के बारे में अपनी राय बताई, लेकिन साथ ही इस बात पर कायम रहे कि मुकाबले में अंपायर महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते थे।

    यह भी पढ़ें- French Open: जोकोविक के बाद फोंसेका ने रूड को किया बाहर

    यह भी पढ़ें- French Open 2026: कोस्त्युक ने चार बार की चैंपियन स्वियातेक को हराया, गफ भी उलटफेर का हुईं शिकार