French Open 2026: पहले ग्रैंडस्लैम खिताब की तलाश में उतरेंगे ज्वेरेव, कोबोली की मुसीबत से पाना होगा पार
जर्मन टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव फ्रेंच ओपन फाइनल में अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए इटली के फ्लावियो कोबोली का सामना करेंगे। शीर्ष खिलाड़ि ...और पढ़ें

अलेक्जेंडर ज्वेरेव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
रॉयटर्स, पेरिस। दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव फ्रेंच ओपन फाइनल के लिए तैयार हैं। अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए उन्हें इटली के फ्लावियो कोबोली की चुनौती से निपटना होगा। 29 साल के जर्मन टेनिस खिलाड़ी ज्वेरेव अपने पूरे करियर में अलग-अलग दिग्गजों की छाया तले ही रहे।
पहले रोजर फेडरर, राफेल नडाल, नोवाक जोकोविक और फिर कार्लोस अलकराज जैसे खिलाड़ियों ने ज्वेरेव को ग्रैंडस्लैम से दूर रखा लेकिन इस बार अभी तक सबकुछ ज्वेरेव के पक्ष में गया है। चोट के कारण अलकराज ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया, जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त जानिक सिनर और जोकोविक शुरुआती चरण में ही बाहर हो गए।
तीन साल में दूसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में
दूसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने इसका पूरा फायदा उठाया और तीन साल में दूसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई। इस ग्रैंडस्लैम में ज्वेरेव कई बार निराश हो चुके हैं। 2022 के सेमीफाइनल में नडाल के विरुद्ध उनके टखने में चोट लग गई, जबकि 2024 के फाइनल में अलकराज ने ज्वेरेव को हरा दिया। हालांकि, अब उनके पास मौका है कि वह अपने खिताब का सूखा खत्म करें। इसके लिए उन्हें अपने करीबी मित्र 24 साल के कोबोली को हराना होगा। कोबोली के विरुद्ध ज्वेरेव का रिकार्ड 3-1 का है।
ज्वेरेव-कोबोली अच्छी दोस्त
दोनों प्लेयर्स आपस में बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। ज्वेरेव अपने दोस्त के पहले ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने से बहुत खुश हैं लेकिन वह जानते हैं कि लाल बजरी पर कोबोली को हराना आसान नहीं होगा। टेनिस के सबसे धीमे कोर्ट पर कोबोली बहुत खतरनाक रहते हैं। साथ ही वह सेमीफाइनल में वाकओवर लेकर भी आए हैं।
खबरें और भी
उनके हमवतन मत्तेओ अर्नाल्डी बीमार होने की वजह से मैच से हट गए थे, जबकि ज्वेरेव को जाकुब मेंसिक को हराने में बहुत पसीना बहाना पड़ा था। ज्वेरेव ने चार सेट तक चले मुकाबले को तीन घंटे से ज्यादा वक्त में जीता। हालांकि, कोबोली को नहीं लगता कि उनके एक मैच कम खेलने से फाइनल पर कोई असर पड़ेगा। वह कठिन मुकाबले के लिए तैयार हैं।