Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    French Open 2026: श्नाइडर ने सबालेंका को हराकर किया बड़ा उलटफेर

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 08:30 PM (IST)

    फ्रेंच ओपन 2026 में आज बड़े उलटफेर हुए जहां डायना श्नाइडर ने विश्व नंबर एक एरिना सबालेंका को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वालीफायर माजा च्वालिंस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पेरिस, रॉयटर: फ्रेंच ओपन 2026 में शीर्ष खिलाड़ियों के उलटफेर का शिकार होने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। रूस की 22 वर्षीय डायना श्नाइडर ने विश्व नंबर एक और खिताब की प्रबल दावेदार एरिना सबालेंका को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

    पोलैंड की क्वालीफायर माजा च्वालिंस्का ने अपने स्वप्निल सफर को जारी रखते हुए अंतिम चार में जगह बना ली। बुधवार को महिला सिंगल्स में फिलिप चैट्रियर कोर्ट पर तेज हवाओं के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल में 25वीं वरीयता प्राप्त श्नाइडर ने एक सेट और डबल ब्रेक से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सबालेंका को 3-6, 7-5, 6-0 से मात दी। इस जीत के साथ उन्होंने टूर्नामेंट की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    सबालेंका की दमदार शुरुआत

    मुकाबले की शुरुआत में सबालेंका पूरी तरह हावी नजर आईं। उन्होंने पहले सेट में 5-1 की बढ़त बना ली थी और आक्रामक खेल के दम पर 49 मिनट में सेट अपने नाम कर लिया। हालांकि तेज हवाओं ने दोनों खिलाड़ियों के लिए चुनौती पैदा की और दूसरे सेट में सबालेंका की लय टूटती नजर आई। दूसरे सेट में श्नाइडर एक समय डबल ब्रेक से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त संघर्ष का परिचय दिया।

    रूसी खिलाड़ी ने लगातार दबाव बनाते हुए स्कोर 5-5 से बराबर किया और फिर सेट जीतकर मुकाबले को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया। तीसरे सेट में श्नाइडर का आत्मविश्वास चरम पर था। उनके दमदार फोरहैंड शॉट्स ने सबालेंका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने लगातार गेम जीतते हुए तीसरा सेट 6-0 से अपने नाम किया और यादगार जीत दर्ज की।इस जीत के बाद श्नाइडर अब फाइनल में जगह बनाने के लिए पोलैंड की माजा च्वालिंस्का से भिड़ेंगी।

    खबरें और भी

    माजा को मिली जीत

    दूसरे क्वार्टर फाइनल में क्वालीफायर माजा च्वालिंस्का ने रूस की 22वीं वरीयता प्राप्त एना कालिंस्काया को 7-6 (3), 6-3 से हराकर अपने करियर का सबसे बड़ा परिणाम हासिल किया। 24 वर्षीय च्वालिंस्का ने कालिंस्काया की ताकतवर स्ट्रोकप्ले का धैर्य और शानदार रक्षण के साथ जवाब दिया। लंबी रैलियों में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी से अतिरिक्त शॉट खिलवाए, जिसके कारण कालिंस्काया लगातार गलतियां करती रहीं।

    ओपन युग में रोलां गैरो के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली वह केवल दूसरी क्वालीफायर खिलाड़ी बनी हैं, जबकि किसी भी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली छठी क्वालीफायर हैं। फ्रेंच ओपन महिला एकल में अब नया चैंपियन मिलने की संभावना और मजबूत हो गई है, क्योंकि विश्व नंबर एक सबालेंका के बाहर होने के बाद श्नाइडर और च्वालिंस्का दोनों के सामने इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है।

    बालाजी-डेमोलिनर की जोड़ी को मिली हार

    पुरुष डबल्स में भारत के एन श्रीराम बालाजी और उनके ब्राजीलियाई जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर को क्वार्टर फाइनल में थम गया। बालाजी-डेमोलिनर को दूसरी वरीयता प्राप्त हारी हेलियोवारा और हेनरी पेटन की जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया। बालाजी के लिए फ्रेंच ओपन में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और वह पहली बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें- French Open 2026: सबालेंका ने ओसाका को किया बाहर, आंद्रीवा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- French Open 2026: एक बयान और 72 लाख रुपये का चूना... महिला अंपायर पर कमेंट करके फंस गया पैराग्‍वे का खिलाड़ी