Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    French Open 2026: माजा च्वालिंस्का ने डिप्रेशन झेला, टेनिस से लिया ब्रेक; अब इतिहास रचने का मौका

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 07:11 PM (IST)

    फ्रेंच ओपन के कोर्ट पर जब पोलैंड की टेनिस स्टार माजा च्वालिनस्का ने डायना श्नाइडर के खिलाफ अपना विजयी फोरहैंड शॉट मारा, तो वहां मौजूद सभी लोगों की सां ...और पढ़ें

    माजा च्वालिनस्का

    माजा च्वालिनस्का

    HighLights

    1. भावुक कर देगी माजा की कहानी

    2. फाइनल में मिरा एंड्रीवा से सामना

    3. फ्रेंच ओपन को मिलेगी नई चैंपियन

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पेरिस की लाल बजरी पर हाल ही में भावुक नजारा देखने को मिला। फ्रेंच ओपन के कोर्ट पर जब पोलैंड की टेनिस स्टार माजा च्वालिनस्का ने डायना श्नाइडर के खिलाफ अपना विजयी फोरहैंड शॉट मारा, तो वहां मौजूद सभी लोगों की सांसें थम गईं। गेंद के लाइन के अंदर गिरते ही माजा को अपनी कामयाबी पर भरोसा नहीं हुआ। वह तुरंत उस जमीन पर लेट गईं। उनकी आंखों से आंसू थे, मानो सालों का कोई अधूरा सपना हकीकत बन गया हो।

    लेफ्ट हैंड पर है टैंटू

    माजा के बाएं हाथ पर 'फ्री' का टैटू है। उनके पिछले पांच सालों के मुश्किल सफर से इस 'फ्री' का मतलब साफ हो जाता है। पांच साल पहले विम्बलडन के क्वालीफायर में हारने के बाद माजा गहरे डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। उन्होंने टेनिस से पूरी तरह नाता तोड़ लिया था और लगने लगा था कि वह दोबारा कभी रैकेट नहीं पकड़ पाएंगी।

    इसके बाद उन्होंने घर लौटकर मेंटल हेल्‍थ एक्‍सपर्ट की मदद ली। डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी से उबरने के लिए उन्होंने दौड़ना और बॉक्सिंग करना शुरू किया। अपने भीतर की लड़ाई लड़ते हुए करीब चार महीने बाद उन्होंने फिर से कोर्ट पर शानदार वापसी की।

    अब माजा शनिवार को खिताबी मुकाबले में रूस की मिरा एंड्रीवा से भिड़ेंगी। अगर वह यह मैच जीत जाती हैं, तो 1968 (ओपन एरा) के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली इतिहास की पहली क्वालिफायर खिलाड़ी बन जाएंगी।

    एक जीत दूर हैं ज्‍वेरेव

    मेंस सिंगल्स का रोमांच भी अपने चरम पर है। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने जीवन के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब से एक कदम दूर हैं। सेमीफाइनल में ज्वेरेव ने 20 साल के युवा चेक खिलाड़ी जैकब मेंसिक को 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया।

    खबरें और भी

    रविवार को खिताबी जंग में उनका सामना इटली के फ्लेवियो कोबोली या माटेओ अर्नाल्डी में से किसी एक से होगा। ज्वेरेव इससे पहले 2020 यूएस ओपन, 2024 फ्रेंच ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच चुके हैं, पर ट्रॉफी नहीं उठा सके।

    यह भी पढ़ें- French Open 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में जाकुब मेंसिक को हराया, फाइनल में कोबोली से होगी खिताबी जंग

    यह भी पढ़ें- French Open 2026: मीरा आंद्रीवा और माजा च्वालिंस्का के बीच फाइनल में होगी भिड़ंत, फ्रेंच ओपन को मिलेगी नई चैंपियन