French Open 2026: मीरा आंद्रीवा और माजा च्वालिंस्का के बीच फाइनल में होगी भिड़ंत, फ्रेंच ओपन को मिलेगी नई चैंपियन
फ्रेंच ओपन 2026 में मीरा आंद्रीवा और माजा च्वालिंस्का महिला सिंगल्स के फाइनल में भिड़ेंगी, जिससे टूर्नामेंट को एक नई ग्रैंड स्लैम चैंपियन मिलेगी। ...और पढ़ें

मीरा आंद्रीवा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
रॉयटर, पेरिस। फ्रेंच ओपन में अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर बढ़ रहीं मीरा आंद्रीवा का शानदार अभियान गुरुवार को और मजबूत हो गया, जबकि क्वालीफायर माजा च्वालिंस्का ने पेरिस में एक अप्रत्याशित फाइनल मुकाबला तय कर लिया।
गत चैंपियन कोको गफ, चार बार की विजेता इगा स्वियातेक और विश्व नंबर एक एरिना सबालेंका जैसी दिग्गज खिलाड़ियों के शुरुआती दौर में बाहर होने से नए दावेदारों के लिए रास्ता खुल गया और आंद्रीवा तथा च्वालिंस्का ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया।
आंद्रीवा ने यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक को हराया
19 वर्षीय रूसी खिलाड़ी आंद्रीवा ने राजनीतिक तनाव से घिरे सेमीफाइनल में यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक को 6-1, 6-3 से हराया। इसके बाद च्वालिंस्का ने एक अन्य रूसी खिलाड़ी डायना श्नाइडर को 7-6(4), 6-4 से मात देकर अपने शानदार अभियान को जारी रखा। रोलां गैरो पहले ही यह तय कर चुका था कि इस बार महिला वर्ग को नया चैंपियन मिलेगा।
अब सभी की निगाहें शनिवार को कोर्ट फिलिप शैट्रियर पर होंगी, जहां यह तय होगा कि इन दोनों अलग-अलग यात्राओं में से कौन ग्रैंड स्लैम गौरव तक पहुंचेगी और सुजैन लेंग्लेन कप उठाएगी।
महिला सिंगल्स के फाइनल में पहली बार आंद्रीवा और च्वालिंस्का के बीच होगी भिड़ंत
मीरा आंद्रीवा
देश: रूस
उम्र: 19 साल
आस्ट्रेलियन ओपन: चौथा राउंड
विंबलडन: क्वार्टर फाइनल
यूएस ओपन: तीसरा राउंड
ताकत: दमदार बेसलाइन गेम और आक्रामक शॉट
माजा च्वालिंस्का
देश: पोलैंड
उम्र: 24
आस्ट्रेलियन ओपन: पहला राउंड
विंबलडन: दूसरा राउंड
यूएस ओपन: क्वालिफिकेशन-2
ताकत: एंगल्स और ड्रॉप शॉट्स का शानदार इस्तेमाल
दोनों खिलाड़ियों का बयान आया सामने
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बड़े टूर्नामेंट जीत पाऊंगी या किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचूंगी। यह वही सब कुछ है जिसका मैंने सपना देखा था। मेरे लिए यह जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य और सबसे बड़ा सपना है।- मीरा आंद्रीवा
यह मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण मैच था। पहला सेट एक बड़ी लड़ाई जैसा था। हमने अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं अपने प्रयास पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं और जीत से बेहद खुश हूं।- माजा च्वालिंस्का