Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    French Open 2026: रूस की मीरा आंद्रीवा ने रिकॉर्ड्स बुक में मचाई हलचल, फेंच ओपन का खिताब जीत रचा इतिहास

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 10:09 PM (IST)

    रूस की 19 वर्षीय मीरा आंद्रीवा ने फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में पोलैंड की माजा च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से ...और पढ़ें

    मीरा आंद्रीवा

    मीरा आंद्रीवा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रॉयटर, पेरिस। रूस की 19 वर्षीय मीरा आंद्रीवा ने शनिवार को फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। कोर्ट फिलिप शैट्रियर पर खेले गए फाइनल में उन्होंने पोलैंड की माजा च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

    आंद्रीवा 1992 में 18 वर्ष की उम्र में लगातार तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली मोनिका सेलेस के बाद रोलां गैरो की सबसे युवा महिला सिंगल्स चैंपियन बनीं। शुरुआती घबराहट से उबरने के बाद आंद्रीवा ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया, जबकि च्वालिंस्का बड़े मंच के दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

    च्वालिंस्का ने दिखाया शानदार खेल

    विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर काबिज च्वालिंस्का ने क्वालिफाइंग दौर से शुरू हुई अपनी नौ मैचों की शानदार जीत की लय के दम पर सभी को प्रभावित किया था। उनकी रणनीतिक समझ और निडर खेल ने उन्हें फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन खिताबी मुकाबले में उनका जादू नहीं चल सका। बड़ी संख्या में मौजूद पोलिश प्रशंसकों का समर्थन भी उन्हें संभाल नहीं पाया।

    फाइनल में दबाव में दिखी दोनों खिलाड़ी

    मैच की शुरुआत दोनों खिलाड़ियों के लिए दबाव भरी रही। ग्रैंडस्लैम फाइनल के तनाव में दोनों ही लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती दिखीं। च्वालिंस्का ने शुरुआती सर्विस गेम में तीन ब्रेक पाइंट बचाए, लेकिन कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक बढ़त कायम नहीं रख सका। दोनों ओर से लगातार गलतियां हुईं और कई बार सर्विस टूटती रही।

    खबरें और भी

    इस जीत के साथ आंद्रीवा 2020 में इगा स्वियातेक के बाद सुजैन लेंगलेन कप जीतने वाली पहली किशोर खिलाड़ी बन गईं। यह खिताब उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है और इसके साथ उन्होंने महिला टेनिस की शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी जगह पक्की कर ली।

    यह भी पढ़ें- French Open 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में जाकुब मेंसिक को हराया, फाइनल में कोबोली से होगी खिताबी जंग

    यह भी पढ़ें- French Open 2026: मीरा आंद्रीवा और माजा च्वालिंस्का के बीच फाइनल में होगी भिड़ंत, फ्रेंच ओपन को मिलेगी नई चैंपियन