Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    French Open 2025 Final: कायम रहेगा अलकराज का राज या सिनर रचेंगे इतिहास? फ्रेंच ओपन पुरुष का ग्रैंड फिनाले आज

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 10:09 AM (IST)

    Alcaraz Vs Sinner French Open Final 2025 फ्रेंच ओपन 2025 में कौन मारेगा बाजी इसका निर्णय रविवार को हो जाएगा। जहां एक ओर स्पेन के कार्लोस अलकराज होंगे जो लगातार दूसरे साल रोलां गैरो पर अपनी बादशाहत कायम रखने उतरेंगे तो दूसरी ओर होंगे विश्व नंबर एक जानिक सिनर जो पहली बार लाल बजरी का राजा बनने को बेताब हैं।

    Hero Image
    French Open 2025 Final Men's: इंफो मैटर क्लेकोर्ट पर महामुकाबला आज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Alcaraz Vs Sinner French Open Final 2025: फ्रेंच ओपन 2025 में कौन मारेगा बाजी, इसका निर्णय रविवार को हो जाएगा। जहां एक ओर स्पेन के कार्लोस अलकराज होंगे, जो लगातार दूसरे साल रोलां गैरो पर अपनी बादशाहत कायम रखने उतरेंगे तो दूसरी ओर होंगे विश्व नंबर एक जानिक सिनर जो पहली बार लाल बजरी का राजा बनने को बेताब हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह मुकाबला न सिर्फ एक खिताब के लिए होगा, बल्कि 21वीं सदी की दो सबसे होनहार युवा टेनिस सितारों के बीच नई प्रतिद्वंद्विता को भी तय करेगा। अलकराज ने पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में सिनर को हराया था।

    इंफो मैटर क्लेकोर्ट पर महामुकाबला आज

    Sinner vs Alcaraz-हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    • कुल मुकाबले : 11
    • अलकराज : 7
    • सिनर : 4

    ग्रैंडस्लैम में आमने-सामने

    • अलकराज : 2
    • सिनर : 1

    यह भी पढ़ें: French Open 2025 Winner: Coco Gauff बनीं लाल बजरी की नई चैंपियन, फाइनल में सबालेंका को हराया

    Sinner vs Alcaraz, किसने जीते कितने टाइटल्स?

    कार्लोस अल्कराज (स्पेन)विश्व रैंकिंग

    • ग्रैंडस्लैम : 4
    • यूएस ओपन 2022
    • विंबलडन 2023, 2024
    • फ्रेंच ओपन 2024
    • एटीपी मास्टर्स 1000 : 7
    • एटीपी 500: 6
    • एटीपी 250: 2
    • क्लेकोर्ट खिताब : 10

    जानिक सिनर (इटली)विश्व रैंकिंग

    • ग्रैंडस्लैम खिताब- 3
    • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024, 2025
    • यूएस ओपन 2024
    • एटीपी मास्टर्स 1000 के 4 खिताब
    • एटीपी 500 के 5 खिताब
    • एटीपी 250 के 5 खिताब
    • डेविस कप -2 (2023, 2024)

    यह भी पढ़ें: French Open 2025: यानिक सिनर ने किया उलटफेर, नोवाक जोकोविच को दी करारी शिकस्त; फाइनल में बनाई जगह

    French Open 2025 Final Live Streaming: कब और कहां देखें?

    फ्रेंच ओपन 2025 का पुरुष एकल फाइनल, जैनिक सिनर और कार्लोस अल्काराज के बीच आज यानी रविवार, 8 जून को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। फ्रेंच ओपन का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर फैंस देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv, FanCode और JioTV पर भी उपलब्ध होगी।