फ्रेंच ओपन की पुरस्कार राशि से शीर्ष खिलाड़ी नाखुश, इस कारण रास नहीं आ रहा बदलाव
शीर्ष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, यानिक सिनर, एरिना सबालेंका और कोको गफ फ्रेंच ओपन की पुरस्कार राशि से नाखुश हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि टूर्नामेंट ...और पढ़ें

टेनिस खिलाड़ी हुए नाराज
एपी, पेरिस: नोवाक जोकिवक, यानिक सिनर, एरिना सबालेंका और कोको गफ समेत कई शीर्ष खिलाड़ियों ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि को लेकर गहरी निराशा व्यक्त की है। वर्ष का दूसरा ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन पेरिस में 24 मई से शुरू होगा।
खिलाड़ियों का कहना है कि उनकी कई मांगों पर अब भी आयोजकों ने ध्यान नहीं दिया है। इनमें बेहतर प्रतिनिधित्व, स्वास्थ्य और पेंशन शामिल हैं। खिलाड़ियों की यह मांग तब आई जब फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने पिछले महीने घोषणा की थी कि रोलां गैरां पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है, जिससे कुल पुरस्कार राशि 61.7 मिलियन यूरो (लगभग 686 करोड़ रुपये) हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.3 मिलियन यूरो अधिक है।
खिलाड़ियों ने जारी किया संयुक्त बयान
खिलाड़ियों ने सोमवार को जारी संयुक्त बयान में कहा, 'फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के राजस्व में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी 2024 में 15.5 प्रतिशत से घट गई है और 2026 में इसके 14.9 प्रतिशत रहने की संभावना है। पुरुष और महिला सिंगल्स चैंपियन 28 लाख यूरो (लगभग 31.5 करोड़ रुपये) और उपविजेता खिलाड़ियों को 14 लाख यूरो (15.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे।"
बयान में आगे लिखा है, "सेमीफाइनल में पहुंचने वालों को 7.5 लाख यूरो (8.34 करोड़ रुपये) जबकि पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को 87000 यूरो (96 लाख रुपये) मिलेंगे। पुरुष और महिला डबल्स विजेताओं को छह लाख यूरो (6.5 करोड़ रुपये) और मिक्स्ड डबल्स चैंपियन को 1,22,000 यूरो (1.35 करोड़ रुपये) मिलेंगे।"
खबरें और भी
अलग है कहानी
खिलाड़ियों ने कहा, असली आंकड़े बिल्कुल अलग कहानी बयां करते हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार फ्रेंच ओपन ने 2025 में 395 मिलियन यूरो (4417 करोड़ रुपये) का राजस्व प्राप्त किया, जो उससे पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक था। इसके बावजूद पुरस्कार राशि में केवल 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस तरह से खिलाड़ियों का राजस्व में हिस्सा घटकर 14.3 प्रतिशत रह गया है।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।