Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Miami Open: सिनर का विजयी क्रम जारी, कोरेंटिन मूटे को मात दे तोड़ा जोकोविक का बड़ा रिकॉर्ड

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 11:40 PM (IST)

    मियामी ओपन में जानिक सिनर ने कोरेंटिन मूटे को हराकर एटीपी मास्टर्स 1000 में लगातार 26 सेट जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने नोवाक जोकोविक के 24 सेट ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    जानिक सिनर ने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एएनआई, मियामी: विश्व नंबर दो जानिक सिनर ने इतिहास रचते हुए एटीपी मास्टर्स 1000 में लगातार सबसे अधिक सेट जीतने के मामले में सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविक को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने मियामी ओपन के तीसरे दौर में कोरेंटिन मूटे पर शानदार जीत दर्ज की।

    विश्व नंबर दो सिनर का अगला मुकाबला चौथे दौर में एलेक्स मिशेलसन से होगा। सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 में लगातार सेट जीतने की संख्या 26 तक पहुंचा दी, जो जोकोविक के 24 सेट के रिकार्ड से ज्यादा है। उन्होंने मूटे को 6-1, 6-4 से हराकर अपनी बेहतरीन और लगातार प्रदर्शन की लय बरकरार रखी।

    जोकोविक का रिकॉर्ड तोड़ खुश हैं सिनर

    सिनर ने दूसरे दौर की जीत के दौरान जोकोविक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। सिनर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह खेल अप्रत्याशित है, इसलिए हम जितना हो सके ध्यान बनाए रखने की कोशिश करते हैं और देखते हैं कि अगले दौर में क्या होता है।

    एटीपी मास्टर्स 1000 में सिनर की यह शानदार लय नवंबर में पेरिस मास्टर्स से शुरू हुई थी, जहां उन्होंने बिना कोई सेट गंवाए खिताब जीता था। उसी लय को मार्च में जारी रखते हुए उन्होंने इंडियन वेल्स ओपन का खिताब भी जीता। अब मूटे पर तीसरे दौर की जीत के साथ सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 में लगातार 13 मैच भी जीत लिए हैं। इस मैच में उनकी जीत पर कभी खतरा नजर नहीं आया।

    खबरें और भी

    सिनर ने दमदार सर्विस के दम पर मुकाबले को नियंत्रित किया। उन्होंने पहली सर्विस पर 87 प्रतिशत (33/38) अंक जीते और 23 विनर्स लगाए, जबकि मूटे केवल 11 विनर्स ही लगा सके। फ्रांसीसी खिलाड़ी सिनर की क्लास और निरंतरता के सामने टिक नहीं पाए। सिर्फ एक घंटे 11 मिनट में मिली इस जीत के साथ सिनर ने मूटे के विरुद्ध 2-0 की बढ़त बना ली।

    युकी और वीनस पहले दौर में हारे

    भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस मियामी ओपन के पहले दौर में जान पैट्रिक स्मिथ और सैंडर्स एरेंड्स से हारकर बाहर हो गए। युकी और वीनस को अंतिम 32 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ और नीदरलैंड्स के एरेड्स ने एक घंटे 52 मिनट में 4-6, 7-5, 15-13 से हराया। इन दोनों जोड़ियों के बीच यह पहला ही मुकाबला था। युकी इस महीने की शुरुआत में आंद्रे गोरानसन के साथ इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें- Miami Open: सेबास्टियन से तीसरे दौर में हारे अलकराज, सबालेंका को मिली जीत

    यह भी पढ़ें- इंडियन वेल्स में जानिक सिनर और एरिना सबालेंका ने जीते अपने पहले खिताब