Italian Open 2026: कैस्पर रूड को हराकर चैंपियन बने सिनर, खत्म किया 50 साल का सूखा; जोकोविक के बराबर पहुंचे
यानिक सिनर ने इटेलियन ओपन पुरुष एकल का खिताब जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने फाइनल में कैस्पर रूड को हराया और नोवाक जोकोविक के रिकॉर्ड की बराबरी की। ...और पढ़ें
-1779109637549_m.webp)
यानिक सिनर बने चैंपियन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, रोम: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर 50 साल बाद इटेलियन ओपन जीतने वाले पहले इतालवी पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1976 में एड्रिआनो पनाटा ने यह खिताब जीता था। फोरो इटालिको की लाल मिट्टी पर खेले गए फाइनल में सिनर ने कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से हराया।
इस जीत के साथ वह नौं मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि नोवाक जोकोविक ने हासिल की थी। जोकोविक ने 2018 में सिनसिनाटी में 31 वर्ष की उम्र में यह करियर सेट पूरा किया था और बाद में हर मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट कम से कम दो बार जीता।
सामने नहीं कोई प्रतिद्वंद्वी
वहीं, 24 वर्षीय सिनर के सामने फिलहाल कोई बड़ा प्रतिद्वंद्वी नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी कार्लोस अलकराज दाहिने हाथ की कलाई की चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। सिनर ने अपनी लगातार जीत का सिलसिला 29 मैचों तक पहुंचा दिया है। उन्होंने आखिरी बार 19 फरवरी को कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में याकूब मेंसिक के विरुद्ध हार झेली थी।
इसके बाद से वह अजेय हैं। फ्रेंच ओपन अगले रविवार से शुरू होने वाला है और उससे पहले इस साल क्ले कोर्ट पर सिनर का रिकार्ड 17-0 हो चुका है।-
स्वितोलिना ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब
वहीं एलिना स्वितोलिना ने लगभग तीन घंटे तक चले मुकाबले में कोको गफ को 6-4, 6-7 (3), 6-2 से हराकर तीसरी बार इटेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले यूक्रेनी खिलाड़ी ने 2017 और 2018 में भी रोम में यह ट्राफी जीती थी। 2018 के बाद यह उनका पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब भी है।
खबरें और भी
मैच के बाद स्वितोलिना ने कहा कि यह विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि मुझे यहां यह ट्राफी जीते हुए आठ साल हो गए हैं। इन दो हफ्तों के प्रदर्शन से मैं बेहद खुश हूं।
यह भी पढ़ें- सिनर रिकॉर्ड 32वीं जीत के साथ सेमीफाइनल में, इटालियन ओपन में जानिक ने आंद्रे रुबलेव पर सीधे सेटों में दर्ज की जीत
यह भी पढ़ें- होल्गर रूने फ्रेंच ओपन से हटे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।