Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनिक सिनर का जारी है विजयी रथ, नडाल के खास क्लब में मारी एंट्री

    Updated: Sat, 02 May 2026 12:02 AM (IST)

    जनिक सिनर ने मैड्रिड ओपन के फाइनल में जगह बनाई, आर्थर फिल्स को हराकर अपनी 22वीं लगातार जीत दर्ज की। यह उनकी 350वीं करियर जीत है, जिससे वह नडाल, फेडरर ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    जनिक सिनर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एपी, मैड्रिड। शीर्ष रैंकिंग वाले जनिक सिनर ने शुक्रवार को आर्थर फिल्स को 6-2, 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई और अपनी जीत का सिलसिला 22 मैचों तक बढ़ा दिया। इस इतालवी खिलाड़ी के करियर की यह 350वीं जीत है, जिसके साथ वह 2000 के दशक में जन्मे पहले ऐसे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

    सेमीफाइनल में एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना न करने के बाद कोर्ट पर दिए एक इंटरव्यू में सिनर ने कहा कि मैं आज के अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं अपनी तरफ से सबसे बेहतरीन टेनिस खेलने की कोशिश कर रहा हूं। आज का दिन मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। सिनर लगातार पांच मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहे हैं।

    राफेल नडाल की लिस्ट में बनाई जगह

    वह रविवार को होने वाले फाइनल में तीसरी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव या बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लाक्स का सामना करेंगे। शुक्रवार की जीत के साथ सिनर एक खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं। वह रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक और राफेल नडाल के बाद सभी नौ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे और सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

    यह भी पढ़ें- मैदान पर जंग और गोल्फ कार्ट में मजबूरी, टेनिस खिलाड़ियों को करना पड़ता है अजीब स्थिति का सामना

    खबरें और भी