Jannik Sinner Net Worth: 23 की उम्र में अरबों की संपत्ति... Wimbledon चैंपियन जानिक कैसे करते हैं कमाई?
वर्ल्ड नंबर 1 जानिक सिनर ने विंबलडन 2025 में कार्लोस अल्कराज को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह सिनर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। 23 वर्षीय सिनर ने 2018 में पेशेवर करियर की शुरुआत की थी और अब तक 20 एकल खिताब जीत चुके हैं। विंबलडन 2025 जीतने के बाद आइए जानते हैं जानिक सिनर की नेटवर्थ कितनी हो गई हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Jannik Sinner Net Worth: वर्ल्ड नंबर 1 जानिक सिनर ने 13 जुलाई 2025 को कार्लोस अल्कराज को हराकर पहली बार विंबलडन का खिताब जीता। खचाखच भरे सेंटर कोर्ट पर सिनर ने अल्कराज को तीन घंटे और चार मिनट के रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से मात दी।
2024 यूएस ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद सिनर ने अब तक कुल चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिए हैं। 23 साल इस खिलाड़ी ने साल 2018 में पेशेवर करियर की शुरुआत करने के बाद से अब तक 20 एकल खिताब अपने नाम किए हैं।
मेलबर्न के बाद 2025 सीजन को बाधित करने वाले एक ड्रग सस्पेंशन और विंबलडन में शुरुआती हार के बावजूद सिनर ने ध्यान से खेलते हुए फाइनल का मुकाबला जीत लिया। आइए जानते हैं विंबलडन का खिताब जीतने वाले पहले इटली के खिलाड़ी सिनर की नेटवर्थ कितनी हैं?
Jannik Sinner की कितनी है नेटवर्थ?
सेलिब्रिटी नेटवर्थ के अनुसार, जानिक सिनर (Jannik Sinner Net Worth) की नेट वर्थ लगभग $30 मिलियन (लगभग ₹250 करोड़) के करीब हैं। उनके कमाई का प्रमुख जरिया टेनिस करियर और स्पॉन्सरशिप डील हैं।
फोर्ब्स की 2024 में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ियों की लिस्ट में उन्हें पांचवें स्थान पर रखा गया था और फोर्ब्स की 30 अंडर 30 यूरोप स्पोर्ट्स एंड गेम्स लिस्ट में भी उनका नाम शामिल था।
विंबलडन से पहले जानिक सिनर ने कितनी प्राइज मनी जीती?
विंबलडन से पहले 2025 में सिनर ने पहले ही $4.32 मिलियन (लगभग 36 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी जीती थी, जिसमें से आधे से ज्यादा राशि उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के लिए मिले थे, जो 3.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग $2.3 मिलियन USD या लगभग 19 करोड़ रुपये) थे। यह इस सीजन में उनकी सबसे बड़ी कमाई थी।
विंबलडन 2025 का खिताब जीतने के लिए जानिक को £3,000,000 (तीन मिलियन पाउंड) की राशि मिली है। भारतीय रुपये में उन्हें 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनाम राशि है।
यह भी पढ़ें: Wimbledon 2025 Prize Money: पहली बार विंबलडन चैंपियन बने जानिक सिनर को मिली बंपर प्राइज मनी, अल्कराज भी हुए मालामाल
Jannik Sinner की कार कलेक्शन
जानिक सिनर को गाड़ियों का बेहद शौक हैं। वह अल्फा रोमियो गुलिया (Alfa Romeo Giulia) के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनके पास स्टेलवियो क्यू4 (Stelvio Q4) भी है। उन्हें लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद है।
आलीशान घर में रहते हैं सिनर
टॉप टेनिस खिलाड़ियों की तरह, सिनर भी मोनाको के मोंटे कार्लो में रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि वह शहर के एक पॉश अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। कई टेनिस खिलाड़ी, खासकर जोकोविच और सितसिपास, अच्छे व्यू और अच्छे टैक्स सिस्टम की वजह से मोनाको को पसंद करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।