Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    French Open 2026: सिनर को हराकर सेंरुंडोलो ने किया सबसे बड़ा उलटफेर

    Updated: Thu, 28 May 2026 10:38 PM (IST)

    फ्रेंच ओपन 2026 में खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे जानिक सिनर दूसरे दौर में जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर बाहर हो गए। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मैनुअल सेरुंडोलो

    HighLights

    1. जानिक सिनर फ्रेंच ओपन 2026 के दूसरे दौर में बाहर

    2. जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने सिनर को हराकर बड़ा उलटफेर किया

    3. नाओमी ओसाका महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में पहुंचीं

    रॉयटर, पेरिस। फ्रेंच ओपन 2026 में सबसे बड़े खिताबी दावेदार माने जा रहे इटली के स्टार खिलाड़ी जानिक सिनर का सफर गुरुवार को दूसरे दौर में ही समाप्त हो गया। अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने शानदार वापसी करते हुए सिनर को 3-6, 2-6, 7-5, 6-1, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।

    सिनर इस बार अपने पहले फ्रेंच ओपन खिताब और करियर ग्रैंड स्लैम की तलाश में पेरिस पहुंचे थे। उन्होंने इस सीजन क्ले कोर्ट पर मोंटे कार्लो, मैड्रिड और रोम जैसे बड़े खिताब जीते थे। वहीं गत चैंपियन कार्लोस अलकराज चोट के कारण बाहर थे और नोवाक जोकोविक भी अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिख रहे थे, ऐसे में सिनर को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। सिनर के बाहर होने के बाद अब नोवाक के सामने रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सुनहरा मौका बन गया है।

    मैच के शुरुआत में हावी रहे सिनर

    मैच की शुरुआत पूरी तरह सिनर के पक्ष में रही। उन्होंने पहले दो सेट आसानी से जीत लिए और तीसरे सेट में भी 5-1 की बढ़त बना ली थी। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला सीधे सेटों में समाप्त हो जाएगा। लेकिन भीषण गर्मी और शारीरिक परेशानी ने मैच का रुख बदल दिया। तीसरे सेट में सिनर अचानक असहज दिखने लगे। उन्होंने खेल रोककर मेडिकल टाइमआउट लिया।

    कोर्ट पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं और उल्टी जैसा महसूस हो रहा है। पांच मिनट बाद वापसी करने के बावजूद वह अपनी लय हासिल नहीं कर सके। सेरुंडोलो ने मौके का पूरा फायदा उठाया। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने लंबी रैलियों में धैर्य बनाए रखा और लगातार आक्रामक खेल दिखाया। तीसरा सेट जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया, जबकि सिनर की हालत लगातार बिगड़ती गई।

    खबरें और भी

    पांचवें सेट में सेरुंडोलो ने बनाई बढ़त

    चौथे सेट में सिनर अपनी दाहिनी जांघ पकड़ते नजर आए और पूरी तरह संघर्ष करते दिखे। पांचवें और निर्णायक सेट में सेरुंडोलो ने शुरुआती बढ़त बना ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। विश्व रैंकिंग में 56वें स्थान पर मौजूद इस अर्जेंटीनी खिलाड़ी ने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए रोलां गैरो से टूर्नामेंट के सबसे बड़े दावेदार को बाहर कर दिया।

    ओसाका ने वेकिच को हराकर तीसरे दौर में

    महिला सिंगल्स में जापान की नाओमी ओसाका ने गुरुवार को लगभग दो घंटे तक चले जोरदार बेसलाइन मुकाबलों के बाद, क्रोएशिया की डोना वेकिच को 7-6(1), 6-4 से हरा दिया। इस जीत के साथ ओसाका ने तीसरे दौर में जगह बना ली। ओसाका की यह जीत 2019 के बाद पेरिस में उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

    ओसाका के लिए क्ले कोर्ट कभी भी अनुकूल नहीं रहा है, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में पहले सप्ताह में किए गए उनके प्रदर्शन ने उनका आत्मविश्वास निश्चित रूप से बढ़ाया होगा। ओसाका तीसरे दौर में अमेरिका की इवा जोविक से भिड़ेंगी। 18 साल की जोविक ने हमवतन खिलाड़ी एम्मा नवारो को 6-0, 6-3 से हराया।

    यह भी पढ़ें- French Open 2026: पहले ही दौर में मेदवेदेव हुए बाहर, मोनफिल्स को भी मिली विदाई 

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Nishesh Basavareddy? जिन्होंने French Open 2026 में टेलर फ्रिट्ज को हराकर किया बड़ा उलटफेर