Miami Open: सेबास्टियन से तीसरे दौर में हारे अलकराज, सबालेंका को मिली जीत
कार्लोस अलकराज मियामी ओपन के तीसरे दौर में सेबास्टियन कोर्डा से हारकर बाहर हो गए। यह इस सीजन में उनकी दूसरी हार है। कोर्डा ने तनावपूर्ण मैच में विश्वा ...और पढ़ें
-1774283876217_m.webp)
कार्लोस अलकराज को मिली हार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, मियामी गार्डंस: कार्लोस अलकराज मियामी ओपन के तीसरे दौर में बाहर हो गए जब उन्हें सेबास्टियन कोर्डा ने तीन सेटों में हराया। 22 वर्षीय अलकराज इस सीजन में 17-2 के रिकॉर्ड पर आ गए। पुरुष रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी अलकराज पिछले सप्ताह इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में भी दानिल मेदवेदेव से हार गए थे।
कोर्डा ने दूसरे सेट में 5-4 पर मैच के लिए सर्व किया, लेकिन अलकराज ने लगातार पांच गेम जीतकर वापसी की। इसके बाद 25 वर्षीय कोर्डा ने खुद को संभाला और दो घंटे 19 मिनट में 6-3, 5-7, 6-4 से जीत दर्ज की।
कठिन था मैच
अलकराज ने कहा कि यह निश्चित रूप से कठिन मैच था। मुझे लगता है कि आज (कोर्डा) शानदार खेले। कई अहम मौके थे जिनका मैं फायदा नहीं उठा सका और उन पलों में वह मुझसे बेहतर रहे। एटीपी टूर के अनुसार, 36वीं रैंकिंग वाले कोर्डा पिछले साल मियामी में दूसरे दौर में 55वीं रैंकिंग के डेविड गाफिन के बाद अलकराज को हराने वाले सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने।
कोर्डा ने कहा कि काफी तनावपूर्ण पल थे, लेकिन आज सबसे अहम चीज विश्वास था। हर शॉट पर भरोसा बनाए रखना और पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलना और आखिर में मैं जीत हासिल करने में सफल रहा।
इस खिलाड़ी से होगा सामना
अब कोर्डा का सामना क्वालीफायर मार्टिन लांडालुसे से होगा, जिन्होंने 14वीं वरीयता प्राप्त करेन खाचानोव को 6-3, 7-6 (2) से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और टॉमी पॉल भी कोर्डा के साथ चौथे दौर में पहुंच गए। छठी वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज ने राइली ओपेल्का को 6-3, 6-4 से हराया, जबकि 22वीं वरीयता प्राप्त पाल ने राफेल कोलिग्नान को 6-2, 3-6, 7-6 (5) से मात दी।
खबरें और भी
सबालेंका को मिली जीत
वहीं, महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने कैथरीन मैकनैली को 6-4, 6-2 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना ने 27वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्तयुक को 6-3, 6-4 से मात दी, जबकि पांचवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने 26वीं वरीयता प्राप्त लेलाह फर्नांडीज को 6-2, 6-2 से हराया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।