Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Wimbledon 2026: नोवाक जोकोविक ने पहले दौर में पार की वू की कड़ी चुनौती, गफ को भी मिली जीत

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 07:04 PM (IST)

    नोवाक जोकोविक ने विंबलडन 2026 के पहले दौर में यिबिंग वू को हराकर शानदार शुरुआत की। महिला सिंगल्स में कोको गफ ने भी तमारा कोरपाच को आसानी से हराया। ...और पढ़ें

    नोवाक जोकोविक और कोको गफ को मिली जीत

    नोवाक जोकोविक और कोको गफ को मिली जीत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लंदन, आईएएनएस : सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविक ने अपने 21वें विंबलडन अभियान की शानदार शुरुआत में मंगलवार को पहले मैच में चीन के यिबिंग वू को 6-4, 5-7, 6-4, 6-4 से हराया। हालांकि, अच्छी सर्विस करने और बढ़िया खेल दिखाने के बावजूद सातवीं वरीयता प्राप्त नोवाक वू को सेंटर कोर्ट के माहौल का आनंद लेने से नहीं रोक पाए।

    पहले सेट में दुनिया के नंबर 102 खिलाड़ी वू ने 15 विनर्स लगाए, हालांकि उन्होंने लगभग उतनी ही संख्या में बिना दबाव की गलतियां भी कीं। मैच का अहम मोड़ दूसरे सेट की शुरुआत में आया। अगर जोकोविक ने शुरुआत में मिले ब्रेक के मौकों में से किसी एक को भी भुना लिया होता, तो शायद वे आसानी से जीत हासिल कर लेते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    छत बंद होने के बाद आई परेशानी

    तीसरे सेट की शुरुआत में छत बंद होने के कारण सर्बियाई खिलाड़ी को लगातार कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। कंधे की चोट के कारण साल का अपना केवल पांचवां टूर्नामेंट खेल रहे जोकोविक ने तीसरे सेट के आखिर में वू की सर्विस तोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सर्बियाई खिलाड़ी ने तीसरा सेट जीतने के लिए जबरदस्त संघर्ष किया और फिर चौथे सेट के अहम मौकों पर बेहतरीन खेल दिखाते हुए विंबलडन के पहले राउंड में अपना रिकार्ड 21-0 कर लिया।

    चौथे सेट में बचाए ब्रेक पाइंट्स

    सर्बियाई खिलाड़ी ने चौथे सेट में छह ब्रेक पॉइंट्स बचाए, जिसमें 2-3 के स्कोर पर 0/40 की स्थिति से बचाए गए तीन ब्रेक पाइंट्स भी शामिल थे और आखिरकार तीन घंटे 11 मिनट के बाद जीत हासिल की।

    खबरें और भी

    इनको भी मिली जीत

    वहीं पुरुष सिंगल्स के अन्य मुकाबलों में रूस के दानिल मेदवेदेव ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-1, 6-2, 6-4 से मात दी। ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास भी जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने फ्रांस के यूगो गैस्तन को 6-1, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

    कोको गफ ने आसानी से पार की जर्मन चुनौती

    अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गफ ने महिला सिंगल्स के अपने पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की तमारा कोरपाच को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से आसानी से हरा दिया। 2023 की यूएस ओपन चैंपियन और 2025 की फ्रेंच ओपन चैंपियन गफ को इस मुकाबले में बिल्कुल भी संघर्ष का सामना करना नहीं पड़ा। हालांकि फ्रेंच ओपन चैंपियन और पांचवीं वरीयता प्राप्त मीरा आंद्रीवा को मैग्डा लिनेट को 7-5, 6-4 से हराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    यह भी पढ़ें- Wimbeldon 2026: कील लगी, खून बहा... दो बार पिछड़े; फिर भी जीत गए यानिक सिनर

    यह भी पढ़ें- Wimbeldon 2026: मुश्किलों से उबरकर दूसरे दौर में पहुंचीं जेसिका पेगुला, इवा जोविक ने भी दर्ज की जीत