पुरस्कार राशि के मुद्दे पर सिनर-सबालेंका को मिला पेगुला का साथ
यानिक सिनर और एरिना सबालेंका के टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़ाने के अभियान को जेसिका पेगुला का समर्थन मिला है। पेगुला खिलाड़ियों को एकजुट कर र ...और पढ़ें

जेसिका ने किया सबालेंगा और सिनर का समर्थन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, रोम: पुरुष एवं महिला वर्ग में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और एरिना सबालेंका का टेनिस टूर्नामेंट विशेषकर ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि बढ़ाने के अभियान को जेसिका पेगुला का भी समर्थन मिला है, जो खिलाड़ियों को इस मामले में एकजुट करने की भूमिका निभा रही हैं।
सबालेंका ने पिछले सप्ताह कहा था कि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के राजस्व में बड़ा हिस्सा पाने के लिए बहिष्कार पर विचार करना चाहिए, जबकि सिनर ने कहा कि आयोजकों में खिलाड़ियों के प्रति सम्मान की कमी है।
यह स्वाभाविक है
यूएस ओपन 2024 की उपविजेता पेगुला के लिए यह स्वाभाविक है, क्योंकि वह खेल प्रबंधकों के परिवार में पली-बढ़ी हैं। उनके माता-पिता एनएफएल की बफेलो बिल्स और एनएचएल की बफेलो सेर्ब्स के मालिक हैं। पेगुला ने कहा, मुझे लगता है कि यह शायद स्वाभाविक रूप से हो जाता है क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने इसमें कुछ हद तक नेतृत्व की भूमिका निभाई है।
'मुझे नहीं है झिझक'
विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी पेगुला को इस साल महिला टेनिस कैलेंडर, रैंकिंग अंकों के नियमों और कुछ स्पर्धाओं में भाग लेने की योग्यता तय करने के लिए गठित किए गए 13 सदस्यीय पैनल का नेतृत्व करने के लिए नामित किया गया था। अब वह पुरस्कार राशि के मुद्दे पर भी काम कर रही हैं।
पेगुला ने कहा, मुझे किसी भी खिलाड़ी के पास जाकर यह पूछने में कोई झिझक नहीं है कि 'क्या आप इसमें दिलचस्पी रखते हैं या नहीं। कुछ खिलाडि़यों को परवाह नहीं होती और वे इसको लेकर चिंतित नहीं होते। कभी-कभी वे कहते हैं, 'हां, मैं पूरी तरह से तैयार हूं। मैं पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाडि़यों से संपर्क कर रही हूं।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।