Rafael Nadal Net Worth: राफेल नडाल की नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग, कोहली-सचिन हर कोई है पीछे
22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास ले लिया है। उनकी कुल संपत्ति लगभग $220 मिलियन से $225 मिलियन है जो भारतीय रुपये में लगभग ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rafael Nadal Net Worth: 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल को फ्रेंच ओपन स्पेन के महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को रविवार को कोर्ट फिलिप-चेटरियर पर भावुक विदाई दी गई। उनकी विदाई के मौके पर उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक और एंडी मरे भी कोर्ट पर पहुंचे और जिन्होंने उन्हें गले लगाकर सम्मानित किया।
बता दें कि 19 नवंबर 2024 को डेविस कप फाइनल मैच में मिली हार के बाद राफेल नडाल ने टेनिस से संन्यास ले लिया था। उन्होंने टेनिस के खेल के जरिए सिर्फ उपलब्धियां हासिल ही नहीं, बल्कि संपत्ति भी काफी खरीदी हैं। ऐसे में आज जानते हैं राफेल नडाल कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
Rafael Nadal की नेटवर्थ कितनी?
राफेल की दुनियाभर में अलग-अलग जगह पर प्रॉपर्टी, उनके निवेश और उनकी शानदार कारों के कलेक्शन को देखा जाए तो उनकी कुल संपत्ति लगभग $220 मिलियन से $225 मिलियन आंकी गई है। भारतीय रुपये में यह लगभग ₹1,800 करोड़ से ₹1,900 करोड़ के बीच होगी।
राफेल नडाल की कमाई का जरिया?
राफेल नडाल ने अपने करियर में $134.9 मिलियन से ज्यादा की प्राइज मनी जीती है, जो उन्हें टेनिस इतिहास में सबसे अधिक प्राइज मनी जीतने वाले खिलाड़ियों में से एक बनाती है। 14 फ्रेंच ओपन खिताब सहित उनके 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद उनकी जबरदस्त कमाई हुई।
इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsements) दूसरा कमाई का जरिया है। टेनिस कोर्ट के बाहर, नडाल कई बड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ जुड़े हुए हैं। नाइके, किया, बाबोलाट, रिचर्ड मिल, टेलीफोनिका और इंफोसिस जैसे ब्रांडों के साथ उनकी लंबे समय की पार्टनरशिप है, जिसकी वजह से उनकी संपत्ति में भारी इजाफा किया है।
यह भी पढ़ें: French Open 2025: गत चैंपियन कार्लोस अलकराज-स्वियातेक दूसरे दौर में, रिबाकिना भी जीतीं
राफेल नडाल ने साथ ही व्यावसायिक दुनिया में भी अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 2016 में अपने गृहनगर मैनाकोर, स्पेन में अपनी खुद की राफा नडाल एकेडमी (Rafa Nadal Academy) खोली है। यह एकेडमी युवा टेनिस खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान करती है।
आलीशान बंगला और लग्जरी कारें
दुनियाभर में राफेल के पास कई प्रॉपर्टी हैं। अपने होम टाउन 'मलोरका' में उनका एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। डॉमिनिकन रिपब्लिक में उनका 16 करोड़ का एक शानदार बंगला है। इसके अलावा उनके पास कुछ लग्जरी कारें भी हैं। इनमें किया स्टींगर, एस्टॉन मार्टिन डीबीएस और मर्सिडिज बेंज एसएल55 शामिल हैं।
राफेल नडाल की नेटवर्थ के आगे बड़े-बड़े दिग्गज पीछे
राफेल नडाल की नेटवर्थ- 1800 से 1900 करोड़ रुपये के आस-पास
विराट कोहली की नेटवर्थ- 1050 करोड़ रुपये के आस-पास
सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ- करीब 1200 करोड़ रुपये
एमएस धोनी की नेटवर्थ-1040 करोड़ रुपये के करीब

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।