Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rafael Nadal Retirement: 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने किया संन्यास का एलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 04:03 PM (IST)

    Rafael Nadal Retires महान टेनिस स्टार राफेल नडाल ने संन्यास का एलान कर दिया है। 38 साल के नडाल ने एक इमोशनल वीडियो जारी करते हुए सभी फैंस को शुक्रिया कहा। 22 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रहे ने बताया कि डेविस कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा जो उनके देश स्पेन में ही खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड्स 10 से 24 नवंबर के बीच खेले जाएंगे।

    Hero Image
    22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रहे Rafael Nadal ने किया संन्यास का एलान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rafael Nadal Retires: महान टेनिस स्टार राफेल नडाल ने संन्यास का एलान कर दिया है। 38 साल के नडाल ने एक इमोशनल वीडियो जारी करते हुए सभी फैंस को शुक्रिया कहा। 22 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रहे ने बताया कि डेविस कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा, जो उनके देश स्पेन में ही खेला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड्स 10 से 24 नवंबर के बीच खेले जाएंगे। नडाल ने अपने एक्स पर लिखा कि मैं प्रोफेशनल टेनिस से रिटायर हो रहा हूं। पिछले कुछ साल काफी मुश्किल भरे रहे हैं। खासतौर से पिछले 2 साल में चुनौतीपूर्ण रहा। यह एक बहुत ही मुश्किल फैसला है, लेकिन जीवन में हर चीज की शुरुआत और अंत होती है।

    Rafael Nadal ने टेनिस जगत को कहा अलविदा

    दरअसल, टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने खेल से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने एक इमोशनल वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने शानदार करियर के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दौरान अपने हालिया संघर्षों और खेल के कारण अपने शरीर पर पड़ने वाले शारीरिक प्रभाव के बारे में भी बताया। बता दें कि राफेल का ये आखिरी सीजन होने वाला है और उनका अंतिम पेशेवर मैच नवंबर में डेविस कप फाइनल में होगा।

    यह भी पढ़ें: Rafael Nadal ने जोकोविच से हारने के बाद आखिरकार दे दिए संन्‍यास के संकेत, बोले- Olympics 2024 के बाद सुनाऊंगा फैसला

    नडाल के करियर में 92 एटीपी सिंगल्स खिताब, 36 मास्टर्स खिताब और एक ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्हें न केवल उनके उपलब्धियों के लिए, बल्कि उनके खेल के प्रति समर्पण और प्रशंसकों के साथ शानदार व्यवहार के लिए जाना जाता है।

    इस फैसले से पहले नडाल ने लावर कप से बाहर होने की घोषणा की थी, जो कि उनका अंतिम कार्यक्रम होने की उम्मीद थी, और उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि 2024 संभवतः उनका आखिरी साल होगा।

    Rafael Nadal हैं सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष प्लेयर

    नोवाक जोकोविच- 24

    राफेल नडाल- 22

    रोजर फेडरर- 20

    पीट सेम्प्रा,-14

    रॉय एमर्सन-12

    यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: ओलिंपिक की तैयारी के लिए विंबलडन में नहीं खेलेंगे राफेल नडाल

    Rafael Nadal ने कब-कब जीते 22 ग्रैंड स्लैम?

    • ऑस्ट्रेलियन ओपन: साल 2009, 2022
    • फ्रेंच ओपन: साल 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022
    • विंबलडन: साल 2008, 2010
    • यूएस ओपन: साल 2010, 2013, 2017, 2019