सेरेना विलियम्स का क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में सफर हुआ समाप्त, जोड़ीदार की चोट ने बिगाड़ दिया खेल
44 साल की सेरेना विलियम्स का क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में एक मैच के बाद अभियान समाप्त हुआ। सेरेना और उनकी जोड़ीदार को मुकाबले से हटना पड़ा। ...और पढ़ें

सेरेना विलियम्स
HighLights
सेरेना विलियम्स का क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में सफर समाप्त
सेरेना की जोड़ीदार बोको को सिंगल्स मैच के दौरान घुटने में चोट लगी
चार साल के बाद पेशेवर टेनिस में सेरेना विलियम्स ने वापसी की थी
एपी, लंदन। दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में अभियान एक मैच के बाद ही खत्म हो गया। अमेरिका की 44 वर्षीय स्टार सेरेना और उनकी डबल्स जोड़ीदार 19 साल कनाडा की विक्टोरिया एमबोको को गुरुवार को ड्रॉ से हटना पड़ा।
एमबोको बुधवार को कैरोलिना प्लिस्कोवा के विरुद्ध अपने सिंगल्स मुकाबले के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के बीच से हट गईं थी। उन्हें यह चोट दूसरे सेट में लगी थी।
सेरेना और एमबोको ने मंगलवार को अपना पहला डबल्स मैच जीता था जिसके साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने खेल से लगभग चार साल दूर रहने के बाद पेशेवर टेनिस में वापसी थी।
यूएस ओपन 2022 के बाद अपने पहले पेशेवर मैच में खेलते हुए सेरेना ने एमबोको के साथ मिलकर मंगलवार को निकोल मेलिचर मार्टिनेज और एरिन रूटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराया था।
क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला लेयला फर्नांडीज और लॉरा सीगमंड से होना था। सेरेना अगले हफ्ते जर्मनी में बर्लिन ओपन में युगल में खेलेंगी। उनकी जोड़ीदार के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- 44 साल की सेरेना विलियम्स की चार साल बाद कोर्ट पर शानदार वापसी, तीसरी वरीय जोड़ी को दी मात
यह भी पढ़ें- 'जंगल में आग की तरह क्यों फैल गई खबर?' Serena Williams ने टेनिस कोर्ट पर वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी