Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमवतन किप्सन को हराकर फ्रिट्ज भी तीसरे दौर में पहुंचे, पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तालश में हैं

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:21 PM (IST)

    पिछले साल के सेमीफाइनलिस्ट टेलर फ्रिट्ज ने गुरुवार को विंबलडन में अपना शानदार सफर जारी रखा। ...और पढ़ें

    टेलर फ्रिट्ज

    टेलर फ्रिट्ज

    लंदन, रायटर। पिछले साल के सेमीफाइनलिस्ट टेलर फ्रिट्ज ने गुरुवार को विंबलडन में अपना शानदार सफर जारी रखा। उन्होंने हमवतन अमेरिकी पैट्रिक किप्सन को 6-2, 6-2, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली और अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा दिया। फिट्ज ने 12 महीने पहले ऑल इंग्लैंड क्लब में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

    छठी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने पिछले दौर में दुसान लाजोविच पर भी सीधे सेटों में जीत के बाद एक और शानदार प्रदर्शन किया। वह एक मजबूत दावेदार के तौर पर उभरे।जीत के बाद फ्रिट्ज ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। खासकर तब जब आप सबसे पहले खेलते हैं। मुझे लगता है कि दिन के बाकी समय में मेरे पास काफी समय है। खासकर जिस तरह से तीसरा सेट चल रहा था, उसे देखते हुए आप ऐसे सेट खेलते हैं जहां आपको लगता है कि आप कंट्रोल में हैं और ब्रेक के मौके आपके पास हैं।

    फ्रिट्ज ने शुरुआती दो सेट आसानी से जीत लिए, लेकिन 28 वर्षीय खिलाड़ी को तीसरे सेट में दुनिया के 113वें नंबर के खिलाड़ी किप्सन से कड़ी टक्कर मिली। किप्सन को वापसी का मौका देकर स्कोर 4-4 से बराबर होने के बाद, फ्रिट्ज ने 12वें गेम में फिर से अपनी लय पकड़ी और जीत हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने इटली के लोरेंजो सोनेगो के साथ मुकाबला पक्का किया, जिन्होंने कनाडा के गेब्रियल डायलो को हराया था।

    फ्रैंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव भी आगे बढ़े

    फ्रेंच ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लगातार दूसरी ग्रैंड स्लैम ट्राफी जीतने की अपनी दावेदारी जारी रखते हुए गुरुवार को गैर-वरीयता प्राप्त वैलेंटीन रायर को 6-1 6-3 7-6(3) से हराकर विंबलडन के तीसरे दौर में जगह बना ली। पेरिस में अपना पहला मेजर खिताब जीतने के लंबे इंतजार के कुछ ही हफ्तों बाद ज्वेरेव ने यहां अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी के विरुद्ध लगभग कोई गलती नहीं की।

    खबरें और भी

    उन्होंने शुरू से ही पूरा नियंत्रण बनाए रखा और कुछ देर के प्रतिरोध को पार करते हुए आगे बढ़े। हालांकि जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा कि मैं अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं, लेकिन अब ऐसी उम्र में पहुंच रहा हूं जहां एनर्जी बचाने की जरूरत होती है।

    गत उपविजेता अनिसिमोवा ने पार की एक और मुश्किल

    अमांडा अनिसिमोवा गुरुवार को अपनी ही देश की सोफिया केनिन के विरुद्ध मुश्किल मुकाबले से बचकर विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचने वाली अमेरिकी महिला खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गईं। पिछले साल खिताबी मुकाबले में इगा स्वियातेक से 6-0, 6-0 से बुरी तरह हारने के बाद अनिसिमोवा एक और दर्दनाक हार के कगार पर थीं, क्योंकि पूर्व आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन केनिन ने उन्हें तीन सेट तक संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन उन्होंने 6-2, 4-6, 7-6(10-3) से जीत हासिल की।

    इस संघर्षपूर्ण जीत के बाद छठे नंबर की वरीयता प्राप्त खिलाड़ी का शनिवार को एक और ग्रैंड स्लैम विजेता मैडिसन कीज के साथ जबरदस्त मुकाबला होगा। ये दोनों खिलाड़ी तब आमने-सामने होंगी, जब उनका देश अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ मना रहा होगा। जीत के बाद अनिसिमोवा ने माना कि उनके मैच में बहुत बुरे पल भी आए। वह 20 ऐस लगाकर अपनी जबरदस्त सर्विस की बदौलत वह मुश्किल से निकल पाईं। मैं अच्छी सर्वर नहीं हूं, लेकिन आज के बाद मैं कह सकती हूं कि मैं हूं।

    स्वियातेक ने पार की प्लिस्कोवा की चुनौती

    मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक ने गुरुवार को विंबलडन में तीसरे दौर में पहुंचने के लिए विश्व की पूर्व नंबर-1 कैरोलिना प्लिस्कोवा की मुश्किल चुनौती को आसानी से पार कर लिया। टखने की चोट के कारण लगभग अपना करियर खत्म होने के बाद वापसी कर रहीं 34 वर्षीय चेक खिलाड़ी की प्लिस्कोवा ने कुछ जबरदस्त शॉट लगाए, लेकिन वह स्वियातेक का मुकाबला नहीं कर सकीं और 6-1, 6-3 से हार गईं।

    वहीं चैंपियन के श्राप को तोड़ने और एक दशक में विंबलडन का खिताब बरकरार रखने वाली पहली महिला बनने की कोशिश कर रहीं स्वियातेक धूप में शानदार लय में दिखीं। उन्होंने पहला सेट 25 मिनट में जीत लिया, हालांकि बाद में उन्हें थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ी। स्वियातेक का अगला मुकाबला फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला से होगा। एलेक्जेंड्रा ने सेरेना विलियम्स को हराने वाली माया जाइंट को 3-6, 6-2, 6-0 से हराया।

    तीसरे दौर में पहुंचने वाले अन्य प्रमुख खिलाड़ी

    • पुरुष सिंगल्स में डी मिनौर ने अन्य फ्रांसीसी खिलाड़ी एड्रियन मन्नारिनो को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया।
    • 2022 की चैंपियन महिला सिंगल्स में एलिना रिबाकिना ने कैटी मैकनेली को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी।
    • ब्रिटिश वाइल्डकार्ड जैकब फर्नली को स्पेन के जौमे मुनार से 6-4, 7-6(3), 6-4 से मात दी।

    यह भी पढ़ें- Wimbledon: 'जानिक सिनर प्रबल दावेदार, जोकोविक को हल्‍के में नहीं ले सकते', विजय अमृतराज ने आखिर किस पर लगाया दांव?

    यह भी पढ़ें- Wimbledon 2026: बिना किसी परेशानी के तीसरे दौर में पहुंचे सिनर, पुर्तगाल के नूनो बोर्जेस को तीन सेटों में दी शिकस्त