Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Wimbledon: 'जानिक सिनर प्रबल दावेदार, जोकोविक को हल्‍के में नहीं ले सकते', विजय अमृतराज ने आखिर किस पर लगाया दांव?

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:06 PM (IST)

    विंबलडन 2026 लंदन में जारी है, जिसमें नोवाक जोकोविक, जानिक सिनर, दानिल मेदवेदेव और एलेक्‍सेंडर ज्‍वरेव पुरुष सिंगल्‍स खिताब के प्रबल दावेदार माने जा र ...और पढ़ें

    जानिक सिनर और नोवाक जोकोविक

    जानिक सिनर और नोवाक जोकोविक

    HighLights

    1. विजय अमृतराज ने विंबलडन विजेता के लिए अपनी पसंद बताई

    2. विजय अमृतराज ने जानिक सिनर को खिताब का प्रबल दावेदार बताया

    3. अमृतराज ने कहा कि जोकोविक को हल्‍के में नहीं ले सकते

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विंबलडन 2026 संस्‍करण लंदन में जारी है। भारत के पूर्व कप्‍तान विजय अमृतराज ने पुरुष सिंगल्‍स विजेता के लिए अपनी पसंद बताई है। अमृतराज ने कहा कि जानिक सिनर खिताब के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन नोवाक जोकोविक को हल्‍के में नहीं ले सकते हैं।

    जिओस्‍टार एक्‍सपर्ट विजय अमृतराज ने कहा कि 39 की उम्र में ग्रैंड स्‍लैम जीतने की कोई क्षमता रखता है तो वो है नोवाक जोकोविक। जिओस्‍टार मीडिया डे में अमृतराज ने गत चैंपियन जानिक सिनर को खिताब का प्रबल दावेदार बताया। उन्‍होंने साथ ही कहा कि 25वें ग्रैंड स्‍लैम जीतने की कोशिश में जुटे नोवाक जोकोविक को आप प्रतिस्‍पर्धा से बाहर नहीं समझ सकते हैं।

    विजय अमृतराज ने क्‍या कहा

    सभी के दिमाग में सवाल है कि क्‍या जोकोविक 39 की उम्र में विंबलडन जीतेंगे? अगर कोई कर सकता है तो वो हैं। उनके पास मानसिक ताकत है, शारीरिक फिटनेस और अनुभव सबकुछ है। वो जानते हैं कि ग्रैंड स्‍लैम जीतने के लिए किस चीज की जरुरत है। 

    -

    विजय अमृतराज

    जोकोविक को अहम सलाह

    विजय अमृतराज ने नोवाक जोकोविक के लिए अहम सलाह दी है। अमृतराज ने कहा कि जोकोविक को अपनी ऊर्जा बचाने की जरुरत है। उन्‍हें शुरुआती दौर में चार-पांच सेट तक मुकाबले को नहीं ले जाने की कोशिश करनी चाहिए। पहले सप्‍ताह में तीन लंबे मैच खेलने से उनके शरीर पर बोझ बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    अमृतराज ने कहा, 'सीधे सेट या चार सेट में जीतने से काफी फर्क पड़ता है। वो पहले सप्‍ताह में तीन ऐसे मैचों से गुजर चुके हैं। अब जब चौथा राउंड आएगा तो उन्‍हें अपनी ऊर्जा बचानी होगी। दूसरे सप्‍ताह के लिए जोकोविक को अच्‍छे आकार में होना रहेगा। मेरे हिसाब से तो जोकोविक के पास खिताब जीतने का मौका है।'

    विंबलडन खिताब का दावेदार कौन

    दैनिक जागरण ने अमृतराज से पूछा कि ज्‍वेरेव के खिताब जीतने की क्‍या संभावना है? इस पर अमृतराज ने कहा कि पिछले महीने फ्रेंच ओपन जीतना जर्मन के लिए राहत भरी बात रही, लेकिन विंबलडन सिंगल्‍स खिताब की दौड़ में सिनर और जोकोविक सबसे आगे हैं।

    अमृतराज ने कहा, 'मैं निश्चित ही सोचता हूं कि ज्‍वरेव को खिताब को चुनौती देने के लिए सही मैच की जरुरत है। फ्रेंच ओपन जीतने के बाद उन्‍होंने खिताब जीतने की आस जरूर जगाई है। मगर आप सिनर और जोकोविक को देखेंगे तो वो पहली पसंद जरूर हैं। ज्‍वरेव को आप कतार में रख सकते हैं। अगर उलटफेर हुआ तो चीजें बदलेंगी। अगर सबकुछ सही चला तो सिनर और जोकोविक में से कोई खिताब जीतते हुए नजर आ सकता है।'

    यह भी पढ़ें- Wimbledon 2026: बिना किसी परेशानी के तीसरे दौर में पहुंचे सिनर, पुर्तगाल के नूनो बोर्जेस को तीन सेटों में दी शिकस्त

    यह भी पढ़ें- मार्टिना नवरातिलोवा की तरह इतिहास बनाने से चूकीं सेरेना विलियम्स, संघर्षपूर्ण हार के साथ वावरिंका ने विंबलडन को कहा अलविदा